फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now cooperative societies will be equipped with computer software, economic conditions will improve

Mohali News: अब सहकारी समितियां कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से होंगी लैस, सुधरेंगे आर्थिक हालात

Fri, 31 Jan 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Now cooperative societies will be equipped with computer software, economic conditions will improve
मोहाली। अब जिले की 65 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां एक समान कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से लैस होंगी। यह फैसला अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी की ओर से ली गई जिला सहकारी विकास समिति की समीक्षा बैठक में लिया गया है। इससे प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों को आर्थिक रूप बल मिलेगा और आर्थिक हालात सुधरेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सहकारी समितियों को और अधिक लाभदायक और सहकारिता के सफल मॉडल बनाने के लिए उनमें और सुधार पर चर्चा की। इस मौके पर उप रजिस्ट्रार, सहकारी समिति ने बताया कि प्रत्येक समिति के लिए प्रिंटर और बायोमेट्रिक स्कैनर के साथ एक डेस्कटॉप कंप्यूटर पहले ही खरीदा जा चुका है। सहकारिता विभाग, पंजाब जल्द ही सॉफ्टवेयर स्थापना के लिए एक सिस्टम इंटीग्रेटर को नियुक्त करने जा रहा है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सीएससी के रूप में सेवाएं देने के लिए 65 में से 43 पैक्स को पहले ही शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है, जिससे वे अपने सदस्यों के साथ-साथ ग्रामीण नागरिकों को 300 से अधिक सेवाएं प्रदान कर सकें।
विज्ञापन

सीएससी केंद्र के रूप में 33 पैक्स ने काम शुरू किया
अब तक 33 पैक्स ने सीएससी केंद्र के रूप में काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा उन क्षेत्रों में एक कृषि उत्पादक संगठन स्थापित करने के लिए कहा, जहां अभी तक एफपीओ का गठन नहीं किया गया है। माजरी ब्लॉक में सियालबा पैक्स को एफपीओ के रूप में नामित किया गया है। एडीसी सोनम चौधरी ने पेट्रोल और डीजल पंप स्थापित करने के लिए शर्तों को पूरा करने वाले पैक्स से प्रस्ताव भी मांगे। पैक्स सोसाइटियों में भी जन औषधि केंद्र स्थापित करने के लिए, अपेक्षित औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जल्द ही पहला जन औषधि केंद्र खारा मार्केटिंग सोसाइटी में कार्यात्मक बनाया जाएगा। डिप्टी रजिस्ट्रार गुरबीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि फार्मा स्टोर चलाने के लिए लाइसेंस पहले ही हासिल किया जा चुका है। इसी तरह जिले की 20 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों ने उर्वरक वितरण के लिए प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र को चुना है। इसके अलावा, जिले की तीन प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों ने निर्यात के लिए राष्ट्रीय स्तर की बहुराज्यीय सहकारी समिति का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed