फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now 30 services related to driving license and RC will be available at service centers

Mohali News: अब ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी से जुड़ी 30 सेवाएं मिलेंगी सेवा केंद्रों पर

Wed, 16 Jul 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Now 30 services related to driving license and RC will be available at service centers
मोहाली। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो या वाहन की आरसी में कोई बदलाव करवाना हो तो लोगों को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पंजाब सरकार ने परिवहन विभाग की 30 और माल विभाग की पांच सेवाएं सीधे सेवा केंद्रों के जरिए आम लोगों तक पहुंचा दी हैं। ये सेवाएं अब 1076 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी मंगवाई जा सकती हैं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिन लोगों को दस्तावेज बनवाने, ठीक करवाने या अपडेट करने की जरूरत है, वे अब सेवा केंद्रों पर जाकर इन कामों को आसानी से करवा सकते हैं।
विज्ञापन



यह सेवाएं मिलेंगी
परिवहन विभाग से जुड़ी 30 सेवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित 16 और आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) से संबंधित 14 सेवाएं शामिल हैं। इनमें लर्नर लाइसेंस बनवाना, पता और नाम में बदलाव, डुप्लीकेट या इंटरनेशनल लाइसेंस बनवाना, लाइसेंस नवीनीकरण, पब्लिक व्हीकल बैज और कंडक्टर लाइसेंस जैसे काम शामिल हैं। आरसी से जुड़ी सेवाओं में वाहन के मालिकाना हक में बदलाव, डुप्लीकेट आरसी, पता अपडेट, एनओसी बनवाना, हायर पर्चेज एग्रीमेंट की एंट्री या समाप्ति और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन



माल विभाग की पांच सेवाएं शामिल
इसके अलावा अब स्टांप ड्यूटी का भुगतान, डीड रजिस्ट्रेशन, डीड का खसरा तैयार करवाना, विरासत के लिए आवेदन और रिकॉर्ड में सुधार जैसे काम भी सेवा केंद्रों से हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर बैठे ले सकते हैं सेवाओं का लाभ
अगर कोई नागरिक सेवा केंद्र नहीं जा सकता, तो वह 1076 नंबर पर कॉल कर ‘डोर स्टेप डिलीवरी’ का विकल्प चुन सकता है। ऐसे में सरकारी कर्मचारी घर पर आकर दस्तावेज़ इकट्ठा करेंगे और प्रक्रिया पूरी करवाएंगे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह पहल राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत प्रशासन को जनता के और नजदीक लाया जा रहा है। अब लोगों को दफ्तरों में लाइन लगाने या दलालों के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed