फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Notice issued to 120 plot owners, 16 got the plots cleaned

Mohali News: 120 प्लाट मालिकों को जारी किया नोटिस, 16 ने करवाई सफाई

Wed, 17 Sep 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 120 plot owners, 16 got the plots cleaned
जीरकपुर। स्वच्छता रैंकिंग में आई जबरदस्त गिरावट के चलते नगर परिषद इसमें सुधार लाने के लिए प्रयासरत है। जीरकपुर शहर में जगह-जगह खाली पड़े प्लाटों में लोग कूड़ा गिरा रहे हैं। इन प्लाटों ने डंपिंग पॉइंट का रूप धारण कर लिया है। अब नगर परिषद की सैनिटेशन ब्रांच एक्शन मोड में नजर आ रही है। सैनिटेशन ब्रांच ने खाली प्लाटों की पहचान कर 120 मालिकों को पहले नोटिस जारी किए थे, जिसमें उन प्लाटों की साफ सफाई और चारदीवारी करने के लिए आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

इसके लिए प्लॉट मालिकों को एक माह का समय दिया गया था। उन 120 प्लॉट मालिकों में से नगर परिषद की सैनिटेशन ब्रांच के पास 16 मालिकों के जवाब पहुंच चुके हैं। अब नगर परिषद की टीम द्वारा इनकी जांच की जा रही है कि क्या इन्होंने सच में सफाई करवाई भी है या नहीं। अगर किसी भी प्लाट मालिक द्वारा झूठ पत्र जमा करवाया गया होगा तो उस पर कार्रवाई होनी अब तय है। इसके अलावा सैनिटेशन ब्रांच ने 60 नए प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी किया है, अब तक कुल 180 नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



हमने अब तक कुल 180 खाली प्लाटों के मालिकों को प्लाटों की सफाई करने के संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। हमारे पास अब तक 16 लोगों के जवाब पहुंच चुके हैं। उसमें लिखा गया है कि उन्होंने प्लांटों की सफाई करवा दी है। इसको नगर परिषद ने सत्यापित कर लिया है। जिन प्लाट मालिकों का कोई जवाब नहीं आया, हम उनको दिए गए नोटिस का 30 दिन का समय पूरा होने के बाद बिल्डिंग ब्रांच को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहेंगे। बिल्डिंग ब्रांच इन गंदगी से भरे प्लाटों का नक्शा तब तक पास नहीं करेगी जब तक प्लाट का मालिक जुर्माना अदा नहीं करता। बहुत से ऐसे प्लाट हैं जिनके मालिकों का पता ही नहीं चल पा रहा है कि प्लाट का मालिक कौन है। इस पर भी हमारी टीम मेहनत कर रही है। - रंजीत कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed