फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No recuritment test Without Corona negative report in army recuritment Rally

सेना भर्ती में हिस्सा लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, कोरोना निगेटिव प्रमाणपत्र अनिवार्य, ये दस्तावेज भी जरूरी

Tue, 24 Nov 2020 08:24 PM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Tue, 24 Nov 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
No recuritment test Without Corona negative report in army recuritment Rally
सेना भर्ती रैली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में भारतीय सेना में करीब आठ महीने बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मोहाली समेत चार जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया 7 से 22 दिसंबर तक होगी। हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले युवाओं को पांच दिन पहले कोरोना के टेस्ट करवाने होंगे और कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट का प्रमाणपत्र साथ लेकर रैली ग्राउंड में पहुंचना होगा। इसके साथ ही भर्ती स्थल पर युवाओं के अभिभावकों या रिश्तेदार के आने पर पाबंदी रहेगी।

विज्ञापन


यह जानकारी सेना के प्रवक्ता की ओर से दी गई है। उन्होंने भर्ती के दौरान पहुंचे युवाओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। कोरोना काल में सेना की जनरल ड्यूटी के लिए होने वाली यह पहली भर्ती प्रक्रिया है, जो कि एएस कॉलेज कलालमाजरा खन्ना में शुरू की जाएगी। इस दौरान जनरल ड्यॅटी में सिपाही, क्लर्क और स्टोर कीपर तकनीकी, सिपाही तकनीकी और सिपाही नर्सिंग सहायक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलेेगी। इस प्रक्रिया के लिए कड़े नियम तय किए गए हैं।
विज्ञापन



इस रैली की जगह पर कोई भी उम्मीदवार एक दिन पहले नहीं पहुंचेगा और न ही रैली वाली जगह पर दोस्तों, परिजनों और मित्रों को आने की अनुमति होगी। सभी उम्मीदवार पांच दिन पहले आरटीपीसीआर टेस्ट करवाएंगे और साथ ही सरकारी डॉक्टरों की ओर से हस्ताक्षर किए गए कोरोना टेस्ट के निगेटिव प्रमाणपत्र लेकर आएंगे। यह प्रमाणपत्र देखे बिना रैली ग्राउंड में प्रवेश नहीं होगा और सभी उम्मीदवारों को अपने फेस मास्क, दस्ताने या हैंड सैनिटाइजर लेकर आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से मिलेगा दाखिला कार्ड

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए अब तक 14,632 उम्मीदवारों ने खुद का नामांकन किया है। वहीं, उम्मीदवार अपना दाखिला कार्ड अपनी रजिस्टर्ड मेल आईडी या वेबसाइट www.joinindianarmy.nic से डाउनलोड कर सकते हैं। रैली वाली जगह पर 7 से 10 बजे तक दाखिला होगा और उम्मीदवार का फिजिक फिटनेस टेस्ट करवाने के बाद उसके शारीरिक माप टेस्ट होंगे।

यह दस्तावेज लेकर जरूर आएं
उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग वाले दिन तहसीलदार या एसडीम की ओर से जारी ऑनलाइन निवास सर्टिफिकेट और ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र समेत आधार कार्ड प्रमाण पत्र लेकर आना जरूरी किया गया है। कोई भी मैनुअल प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार स्कूल या कॉलेज की ओर से किया गया चरित्र प्रमाणपत्र, गांव के सरपंच और जिला प्रशासन की तरफ से छह महीने में जारी किया गया अविवाहित प्रमाणपत्र और गांव के सरपंच द्वारा काउंटर साइन्ड क्लेम के सर्टिफिकेट साथ लेकर जाएंगे।

18 साल से कम उम्र के उम्मीदवार अपने परिजनों की ओर से हस्ताक्षर किए गए क्लेम प्रमाणपत्र की फोटो लेकर आएंगे। इसके अलावा किसी के पास एनसीसी प्रमाणपत्र एबीसी, पिछले दो साल में अंतरराष्ट्रीय, राज्यस्तरीय खेलों में हिस्सा लेकर पहले और दूसरे स्थान पर आने का प्रमाणपत्र, रिलेशनशिप प्रमाणपत्र (डिस्चार्ज बुक सर्विसेज या पूर्व सैनिक के पुत्र होने का प्रमाणपत्र) लेकर आएंगे। जबकि सिख उम्मीदवार अपनी दस्तार समेत और बिना दस्तार की तस्वीरें लेकर आएंगे।

स्क्रीनिंग वाले दिन साढ़े 6 बजे पहुंचना होगा
उम्मीदवार जरूरी तौर पर अपनी स्क्रीनिंग वाले दिन रैली स्थान पर सुबह साढ़े 6 बजे रिपोर्ट करेंगे। योग्य उम्मीदवार की डॉक्टरी जांच शारीरिक जांच के अगले दिन होगी। वहीं, स्क्रीनिंग में सफल रहने वाले उम्मीदवारों के लिए साझी दाखिला प्रक्रिया के बारे में रैली के दौरान बताया जाएगा। वहीं, झूठे नामांकन की कोशिश करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed