फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No parking boards, yet taxis and cabs parked there

Mohali News: नो पार्किंग के लगे बोर्ड, फिर भी वहीं खड़ीं टैक्सी-कैब

Fri, 20 Dec 2024 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
No parking boards, yet taxis and cabs parked there
मोहाली। एयरपोर्ट चौक से एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक पुलिस ने जगह-जगह ‘’नो पार्किंग’’ के बोर्ड लगाए हुए हैं। फिर भी टैक्सी और कैब चालक एयरपोर्ट रोड पर ही अपनी कैब, टैक्सी खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहीं वजह है कि अब एयरपोर्ट रोड टैक्सी और कैब चालकों के लिए पार्किंग स्टैंड बनकर रह गया है। सड़क के दोनों ओर लाइन से खड़ी टैक्सी और कैब के कारण सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

साहिब जादा अजीत सिंह नगर में स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ में देश विदेश से मोहाली और चंडीगढ़ आने जाने वाले पर्यटकों को लेने और छोड़ने के लिए प्रतिदिन कैब और टैक्सियां एयरपोर्ट पर आती जाती हैं। टैक्सी और कैब के चालक एयरपोर्ट पर जल्दी पहुंचने के लिए एयरपोर्ट के पांच सौ मीटर पहले ही अपनी कैब, टैक्सी को सड़क पर खड़ी कर देते हैं। मोहाली के गांव बांकरपुर से एयरपोर्ट तक सड़क पर कई जगह सड़क के दोनों ओर कैब और टैक्स खड़ी होती हैं। इससे सड़क पर चलना लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर कई जगह नो पार्किंग के बोर्ड लगा रखे हैं। इसके बावजूद भी कैब और टैक्सी चालकों ने सड़क पर ही पार्किंग का अड्डा बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed