फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No one can do equal work to the farmers, Narendra Modi understands the feelings: Pushkar Dhami

किसानों के बराबर कोई काम नहीं कर सकता, नरेंद्र मोदी भावनाओं को समझते हैं : पुष्कर धामी

Mon, 27 May 2024 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
No one can do equal work to the farmers, Narendra Modi understands the feelings: Pushkar Dhami
जीरकपुर। शहर में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर धामी ने रोड शो भी किया और जीरकपुर के उत्तराखंड भाइचारे के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, आप और अकाली दल को तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया है। सीएम पुष्कर धामी जीरकपुर में पटियाला से भाजपा उम्मीदवार महारानी परनीत कौर के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की फिजूलखर्ची से पंजाब कर्ज के बोझ में दब चुका है। पंजाब का हर व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भ्रष्टाचार का एक उद्योग खोल दिया है। आप के घोटालों की लिस्ट लंबी है। खास बात यह है कि पंजाब के कागजी मुख्यमंत्री को दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने से ही फुर्सत नहीं मिलती। वह बोले कि पंज आब यानी पांच दरिया में अब यह नशे को छठा दरिया बहने लगा है उसकी वजह से सैकड़ों नौजवानों की जिंदगी बर्बाद हो चुकी है उसपर नकेल केवल भाजपा सरकार ही कस सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण किसी प्रदेश में नहीं होना चाहिए। इसके लिए मौजूदा सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस और आप की जुगलबंदी पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे से अलग होकर चुनाव लड़ रही हैं और हरियाणा, दिल्ली में एक होकर चुनाव लड़ रही हैं। दोनों ही एक हैं। दोनों पार्टियों के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। एक दूसरे को बचाने के लिए एक जुट होकर लोगों को गुमराह कर केवल वोट बटोरने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा सरकार ने पंजाब को बहुत पीछे धकेल दिया है। अब पंजाब को कोई बचा सकता है तो वह भारती जनता पार्टी ही है। धामी ने कहा के पंजाब, चंडीगढ़ में पूरा माहौल बना हुआ है। लोगों में जोश है। मैं पूरे देश में प्रचार के लिए गया। सभी जगह पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, अटक से लेकर कटक तक पूरा देश एक होकर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। इस बार जो लोग वोट कर रहे हैं, वे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने ने किसानों के बारे में कहा कि निश्चित तौर पर जो किसान होगा उसकी आत्मा कहती है कि मोदी जी ने किसानों के बारे में जो सोचा है वो किसी ने नहीं सोचा। विरोध अपनी जगह है, लेकिन मोदी जी ने किसानों के हित के लिए जो किया है, चाहे एमएसपी बढ़ाने की बात हो, किसानों की समृद्धि की बात हो या किसान सम्मान निधि की बात हो, हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में काम करना हो, किसानों की आय दोगुनी करना हो, किसान क्रेडिट कार्ड लाना हो या फिर सॉइल हेल्थ कार्ड लाना हो, नरेंद्र मोदी के वक्त में ये सारे काम हो रहे हैं। मोदी गरीब परिवार से आए हैं, वे किसानों का दर्द समझते हैं, उनकी भावनाओं को समझते हैं। उनके बराबर कोई काम नहीं कर सकता, इसलिए किसान उनके साथ हैं।

''''आप'''' के लिए कहा कि केजरीवाल फिर से 2 तारीख को जेल चले जाएंगे। उन पर जो घोटाले के आरोप लगे हैं, वे कहीं ना कहीं कोर्ट में सिद्ध हो जाएंगे। इसलिए इनमें आपस में भगदड़ मच गई है। आपस में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। इस मौके पर गुरबीर सिंह बराड़ विधायक राजस्थान, संजीव खन्ना, अमित भार्गव, नवीन सांगवान, मनप्रीत कौर समेत बड़ी तादाद में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed