फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No harm to mischievous elements, 45 CCTV cameras are being installed in Nayagaon

Mohali News: शरारती तत्वों की खैर नहीं, नयागांव में लगाए जा रहे 45 सीसीटीवी कैमरे

Sat, 01 Nov 2025 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
No harm to mischievous elements, 45 CCTV cameras are being installed in Nayagaon
नयागांव में सीसीटीवी लगाते कर्मचारी।
आईपी टेक्नोलॉजी से हैं लैस, सुरक्षा के मद्देनजर नगर परिषद ने उठाया कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नयागांव। नयागांव में सुरक्षा मजबूत बनाने के लिए नगर परिषद विशेष कदम उठा रहा है। शहर के विभिन्न चौराहों व शहर के एंट्री पॉइंट पर करीब 45 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा है। कैमरे आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इनका उद्देश्य है कि कोई भी शरारती तत्व शहर में किसी प्रकार की वारदात को अंजाम न दे सके।


आईपी टेक्नोलॉजी से लैस सीसीटीवी कैमरों को साइबर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी की ओर से नयागांव के विभिन्न एंट्री पॉइंट और चौराहों पर फिट करवाया जा रहा है।
नयागांव पुलिस अधिकारी एसएचओ गुरमेहर सिंह ने बताया कि लोगों के जानमाल की सुरक्षा करना पुलिस का मुख्य दायित्व हैं और शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ती चोरियों, लूटपाट की घटनाओं पर नकेल कसने के साथ-साथ नयागांव इलाका वासियों की सुरक्षा को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें आसपास कहीं संदिग्ध गतिविधि एवं लावारिस सामान व नशे का कारोबार करता व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जा सके। साइबर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आकाशदीप सिंह ने बताया कि इन पॉइंट पर लगभग 45 आईपी टेक्नोलॉजी से लैस सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर भी लगेंगे कैमरे


-नगर परिषद ऑफिस के पास चौक पर
-नयागांव चंडीगढ़ बैरियर के पास
-नयागांव बड़ साहिब गुरुद्वारा के पास
-गणपति ज्वेलर्स के पास चौक पर
-पटियाला की राव नदी पर विकास नगर गेट नंबर 1 और गेट नंबर 2 के पास
-गांव कांसल मोड़ पर ठेके के पास चौक पर
-करोरां रोड फॉरेस्ट हिल गेट नंबर 1 के पास
-जनता कॉलोनी रोड पर हिमनगर गेट नंबर 1 के पास
-आर्य फार्म के पास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed