फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No evidence found of abetment to suicide, accused acquitted

Mohali News: आत्महत्या के लिए उकसाने के सबूत नहीं मिले, आरोपी बरी

Wed, 12 Feb 2025 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
No evidence found of abetment to suicide, accused acquitted
मोहाली। जिला अदालत ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। इस केस में गुरजंट सिंह के पिता स्वर्ण सिंह ने बहू अर्शप्रीत कौर और उसके भाई सिमरनजीत सिंह उर्फ सिम्मा पर अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जीजा गुरजंट सिंह 12 मई, 2024 को अपने घर से साले सिमरनजीत सिंह उर्फ सिम्मा के साथ निकला था। इसके बाद जीजा गुरजंट सिंह की 23 मई 2024 को लाश मिली थी। उसके पिता स्वर्ण सिंह ने बहू अर्शप्रीत कौर और उसके भाई सिमरनजीत सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर सबूतों के अभाव में दोनों को बरी कर दिया है।
विज्ञापन


सुनवाई में मृतक गुरजंट सिंह के पिता स्वर्ण सिंह के वकील ने कहा कि क्लाइंट का बेटा 12 मई को साले गुरजंट के साथ बाइक पर निकला था, इसके बाद वह नहीं लौटा। उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दी थी। 23 मई को हरियाणा के टोहाना में नहर से बेटे की लाश मिली थी। इस पर उन्होंने बहू अर्शप्रीत कौर और उसके भाई सिमरनजीत सिंह पर माजरी थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था कि यह दोनों बेटे को परेशान करते थे। यह बात उसके बेटे ने उसे बताई थी।
विज्ञापन

वहीं, आरोपियों के वकील ने कहा कि क्लाइंट को झूठा फंसाया गया है और उन्होंने उसे आत्महत्या करने के लिए नहीं उकसाया। वह अनपढ़ था और उसकी आमदनी कम थी। इस कारण वह तनाव में था और इसी तनाव के चलते उसने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर और आरोपियों पर लगाए आरोप साबित नहीं करने और सबूत अदालत में पेश नहीं करने पर दोनों आरोपियों को रिहा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed