{"_id":"671f8d73a9ec49434a0bad0b","slug":"no-arrangement-for-parking-vehicles-being-parked-on-the-road-mohali-news-c-71-1-mli1008-121236-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पार्किंग की नहीं व्यवस्था, सड़क पर खड़े किए जा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पार्किंग की नहीं व्यवस्था, सड़क पर खड़े किए जा रहे वाहन
Mon, 28 Oct 2024 06:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Mon, 28 Oct 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
जहां पहले वाहन खड़े होते थे, वह जगह सड़क के चौड़ा करने में चली गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोगों को सड़क पर वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। साथ ही जहां पहले वाहन खड़े होते थे, वह जगह सड़क के चौड़ीकरण में चली गई है। अब ऐसी स्थिति में लोगों का कहना है कि प्रशासन सड़क निर्माण से पहले आखिर पार्किंग की व्यवस्था कराने के बाद सड़क का निर्माण शुरू कराता।
मोहाली के फेज- 8 से 11 तक जो सड़क बनाई जा रही है। इसी सड़क पर फेज- 10 और नौ की बूथ मार्केट हैं। दुकानदारों का कहना है कि दुकान के पास लगी ग्रिल तक सड़क बन रही है। इस वजह दुकान पर आने वाले ग्राहकों को अपने वाहन सड़क पर ही खड़े करने पड़ रहे हैं। जब सड़क बनकर तैयार हो जाएगी तो सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से जाम की स्थिति बन जाएगी और यातायात प्रभावित होगा।
कोट्स
सड़क पर लगेगा जाम
प्रशासन की ओर से अंब साहिब से फेज 11 तक सड़क बनाई जा रही है। सड़क बूथ मार्केट की दुकानों के पास तक बन रही है। इस वजह से पार्किंग की समस्या हो रही है, जो वाहन दुकान पर आते हैं वह सड़क पर ही खड़े हो रहे हैं। - रघुवीर सिंह, प्रेसिडेंट, बूथ मार्केट फेज 11 मोहाली
विज्ञापन
कोट्स
गमाडा के खिलाफ हाइकोर्ट जाना चाहिए
गमाडा ने जब प्लाट बेचे तो अपने मास्टर प्लान में ये ही पार्किंग दिखाई थी, जहां अब गमाडा सड़क का निर्माण कर रहा है। ऐसी स्थिति में दुकानों को गमाडा के खिलाफ हाईकोर्ट जाना चाहिए, तभी समस्या का हल निकलेगा। - नरपिंदर सिंह रंगी, एमसी, फेज- 10 मोहाली