{"_id":"64cab78434bbca464c0680d7","slug":"nine-subjects-will-be-added-to-the-tablet-it-will-be-easy-for-the-students-mohali-news-c-290-1-pkl1068-2956-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: टैबलेट में जोड़े जाएंगे नौ विषय, विद्यार्थियों को होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: टैबलेट में जोड़े जाएंगे नौ विषय, विद्यार्थियों को होगी आसानी
विज्ञापन
पंचकूला। शिक्षा विभाग जल्द ही विद्यार्थियों को नौ विषयों का गृह कार्य भी टैबलेट पर देगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से तैयारी कर ली गई है। वर्तमान में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई टैबलेट के माध्यम से कराई जा रही है। होमवर्क भी विद्यार्थियों को टैबलेट पर दिया जा रहा है। अब शिक्षा विभाग इसमें पांच विषयों को जल्द जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिससे कि विद्यार्थियों को ुगुणवत्तापरक शिक्षा आसानी से मिल सके। बच्चों को सही तरीके से पढ़ाने के साथ ही गृहकार्य भी इसमें करना होगा। वर्तमान में दसवीं के लिए इसमें हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान पढ़ाया जा रहा है। अब इसमें 12वीं के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, हिंदी और संस्कृत को जोड़ा जाएगा। अब विद्यार्थी अपनी पढ़ाई सही तरीके से कर सकेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से लगातार मीटिंग की जा रही है। इसे पंचकूला जिले में सितंबर माह से शुरू करने का प्लान बनाया गया है। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि ई-अधिगम योजना के तहत राजकीय स्कूलों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की ओर से टैबलेट दिए गए हैं। पिछले सत्र में स्कूलों में करीब छह हजार टैबलेट दिए गए थे। 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के टैबलेट तो स्कूलों ने वापस ले लिए। वहीं, नौवीं कक्षा में आए नए विद्यार्थियों को स्कूलों की ओर से दाखिले के साथ ही टैबलेट दिए गए हैं। अब इसमें नए विषय जोड़कर विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने का प्लान बनाया गया है। इसे शुरू करने के बाद साप्ताहिक आकलन विद्यार्थियों का किया जाएगा।
कोट
शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए यह प्लान बनाया गया है। इसमें अब नौ विषयों का होमवर्क विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इसे जल्द ही शुरू करने की तैयारी शिक्षा विभाग की ओर से की गई है। इसके लिए स्कूल स्तर पर जल्द ही मीटिंग की जाएगी। सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
कोट
शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए यह प्लान बनाया गया है। इसमें अब नौ विषयों का होमवर्क विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इसे जल्द ही शुरू करने की तैयारी शिक्षा विभाग की ओर से की गई है। इसके लिए स्कूल स्तर पर जल्द ही मीटिंग की जाएगी। सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन