फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nihang-looking man arrested for kidnapping journalist

Mohali News: पत्रकार को अगवा करने के आरोप में निहंग दिखने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Nihang-looking man arrested for kidnapping journalist
मोहाली। नयागांव पुलिस ने पत्रकार गुरप्यार सिंह को अगवा करने के मामले में निहंग दिखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरप्यार सिंह को निहंग वेश में आए तीन व्यक्तियों ने 4 जून की शाम 7 बजे शिवालिक विहार स्थित एक न्यूज चैनल के कार्यालय से अगवा किया था। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गुरप्यार सिंह को 211 किलोमीटर दूर कोटकपुरा (फरीदकोट जिले) में तलाश कर लिया। एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि 4 जून को मनप्रीत कौर निवासी मकरौर साहिब थाना मूनक जिला संगरूर के बयान पर थाना नयागांव में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों की पहचान बलकरन जीत सिंह निवासी गांव रेखेकलां जिला बठिंडा, हरदीप सिंह व जसकरन सिंह के रूप में हुई है। आरोपी बलकरन जीत सिंह को पुलिस ने कोटकपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 10वीं पास है और अविवाहित है। बाकी दो आरोपियों की तलाश में छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed