मोहाली: कोरोना ने तोड़ा विदेश जाने का सपना... नवदंपती ने शुरू की चाप की दुकान, मिला ये सम्मान
अंग्रेज सिंह और कुलप्रीत कौर की शादी 2020 में हुई थी। दोनों यूके जाकर बसना चाहते थे। इसलिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली और उन्हें यूके का वर्क परमिट भी मिल गया। लेकिन इसी बीच कोरोना ने दस्तक दी और पूरी योजना चौपट हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल ने कई लोगों के सपनों को तोड़ा, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने उन हालात से लड़कर एक नई पहचान बनाने की कोशिश की। अंग्रेज सिंह और कुलप्रीत कौर की कहानी कुछ ऐसी ही है। कोरोना के कारण इनका विदेश जाने का सपना टूटा तो इन्होंने मोहाली के फेज-7 में गुरु कृपा चाप कॉर्नर नाम से एक दुकान खोल ली। वह लोगों के लिए स्वादिष्ट चाप और फास्ट फूड बनाते हैं। लोगों की भीड़ यहां लगी रहती है।
उनके इस प्रयास से महिला आयोग पंजाब की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी भी काफी प्रभावित हुई। उन्होंने कुलप्रीत कौर की लगन और मेहनत को देखकर उन्हें सम्मानित किया और महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की।
फेज-7 में दिसंबर, 2020 में चाप की दुकान लगाने वाले अंग्रेज सिंह और कुलप्रीत कौर ने बताया कि उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है। 2020 में शादी हुई थी। दोनों यूके जाकर बसना चाहते थे। इसलिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली और उन्हें यूके का वर्क परमिट भी मिल गया। लेकिन इसी बीच कोरोना ने दस्तक दी और पूरी योजना चौपट हो गई। रही सही कसर लंबे लॉकडाउन ने पूरी कर दी।
करनाल से मोहाली आकर बसे
कुलप्रीत कौर ने बताया कि वह और उसके पति करनाल छोड़कर मोहाली आ गए। वहां उनका मोबाइल का कारोबार था। इसके बाद उन्होंने मोहाली के फेज-7 की मार्केट में चाप का काम शुरू किया। थोड़ी मेहनत के बाद यह खूब चल निकला। अच्छी खासी आमदनी होने लगी।
दिक्कतें भी आईं, लेकिन पीछे नहीं हटे
अंग्रेज सिंह ने बताया कि यूके जाने का मौका नहीं मिलने के बाद हम दोनों ने जिंदगी को फिर से ट्रैक पर लाने के लिए फास्ट फूड और स्पेशल चाप की दुकान लगाई। विदेश जाने की तैयारी में काफी पैसा खर्च हुआ था। किसी तरह से एक लाख रुपये का बंदोबस्त किया और दुकान बनाने में खर्च कर दिया। अब हमारा काम अच्छा चल रहा है। अंग्रेज ने बताया कि इसका श्रेय मैं अपनी पत्नी कुलप्रीत कौर को दूंगा। क्योंकि खाना बनाने का पूरा काम वही करती है। इसके साथ ही मेरे हर फैसले में मेरा साथ देती है। मुझे और मेरे परिवार को कुलप्रीत पर गर्व है।
पहले कई कॉरपोरेट हाउस में काम कर चुकी है कुलप्रीत
कुलप्रीत कौर ने बताया कि वह एसएसएसी आईटी है। वह कई कॉरपोरेट हाउस के अलावा कॉलेजों में भी काम कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वह हमेशा मेहनत के लिए आगे रहती है। उसका पहले से ही यह सपना था कि वह खुद वर्किंग रहे। ऐसे में वह अपने पति के साथ मिलकर काम कर रही हैं और इस काम में व्यस्त रहकर बहुत खुश हैं।