फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   new sector of mohali will be developed from 8 crore by GMADA

साढ़े सात करोड़ से बदलेगी नए सेक्टरों की सूरत

Wed, 27 Apr 2016 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 27 Apr 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
new sector of mohali will be developed from 8 crore by GMADA
road - फोटो : demo pic
सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद गमाडा ने सेक्टर-76 से 80 के विकास पर अपना पूरा फोकस कर दिया है। गमाडा ने इलाके में साढ़े 7 करोड़ रुपये की लागत से विकास करवाने का फैसला लिया है। इसके तहत सड़क निर्माण से लेकर पार्कों के सौंदर्यीकरण तक का काम किया जाएगा। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक यह सारा काम एक तय समय में किया जाएगा। मई के पहले हफ्ते मेें विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


गमाडा सेेे मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 78, 79, 80 के सात स्पेशल पार्कों में झूलों के अलावा लाइट व अन्य प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर 76-80 की की सड़कों के लिए एक करोड़ 33 लाख रुपये के टेंडर लग चुके हैं। सड़कों के काम लगभग मई के पहले सप्ताह शुरू हो जाएंगे। इलाके के पार्षद सुरिंदर सिंह ने सांसाद प्रो. प्रेाम सिंह चन्दूमाजरा और हलका इंचार्ज के प्रयासों से शुरू होने जा रहे विकास कार्यों के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को काफी लंबे समय बाद सुविधाएं मिलने जा रही हैं। इससे इलाके के लोगों का फायदा होगा। इस मौके पर हरसंगत सिंह, एडवोकेट गगनदीप सिंह सोहाना, अमरीक सिंह, जसवंत सिंह, चौकीदारी पाठक, रणजीत सिंह, गुरदीप सिंह और बलबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


घर के पास मिलेगा दूध व दही
इस मौके अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-76 से 80 में रहने वाले लोगों को दूध व अन्य उत्पाद भी घर के पास मिल पाएंगे। यह संभव होने जा रहा है इलाके में वेरका बूथ खुलने से। जिसकी तैयारी भी प्रशासन ने कर ली है। जल्द ही यह काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed