फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New projects will not start until new STP is installed in Zirakpur-Kharar

जीरकपुर-खरड़ में नया एसटीपी लगने तक नए प्रोजेक्ट नहीं शुरू होंगे

Mon, 21 Nov 2022 08:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
New projects will not start until new STP is installed in Zirakpur-Kharar
मोहाली। खरड़ और जीरकपुर में नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट नहीं शुरू हो पाएंगे। पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) ने दोनों शहरों में जीरो अनट्रीटेड डिस्चार्ज को सुनिश्चित न कर पाने पर यह आदेश दिया है। पीपीसीबी लगातार दोनों शहरों की काउंसिल को घग्गर नदी में सीवेज डिस्चार्ज न किए जाने को सुनिश्चित करने को लेकर रिमाइंडर भेज रहा था। इन पर कोई उचित कार्रवाई न होते देख पीपीसीबी ने स्थानीय निकाय विभाग को नए सीवरेज ट्रीटमेंट (एसटीपी) लगने तक दोनों शहरों में नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने पर रोक लगाने को कहा है।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ के साथ सटे होने के चलते इन दोनों शहरों में लोग भूमि खरीदने और घर बनाने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। इन इलाकों में आबादी का भार पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। यहां बढ़ी आबादी के हिसाब से एसटीपी अभी नहीं बढ़ पाए हैं। अभी एक एसटीपी जीरकपुर और एक खरड़ में लगा है। ये मौजूदा जल प्रदूषण भार से निपटने में असमर्थ हैं क्योंकि इन दोनों शहरों में सीवरेज वेस्ट निकलने और ट्रीट होने में 17 एमएलडी का अंतर है।
विज्ञापन

एसटीपी की मौजूदा क्षमता काफी कम
जीरकपुर में स्थापित एसटीपी की क्षमता 17.3 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) है। वहीं, खरड़ के एसटीपी की क्षमता 11 एमएलडी है। मौजूदा समय में दोनों एसटीपी की क्षमता काफी कम है। जीरकपुर में 17 एमएलडी और खरड़ में 10 एमएलएडी के एसटीपी बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना एसटीपी बन रहे हैं कई प्रोजेक्ट
इलाके में कई प्रोजेक्ट में एसटीपी नहीं लगे हैं। इस कारण भी प्रशासन के एसटीपी पर बोझ बढ़ रहा है। अगर सभी प्रोजेक्ट्स में से निकलने वाला सीवरेज वेस्ट एसटीपी से ट्रीट करके डाला जाए तो यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। लोगों का कहना है कि इस बारे में प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रही गंदगी
दोनों शहर में सीवरेज सिस्टम की हालत बेहद खराब है। रोज कहीं न कहीं सीवरेज लाइन ब्लॉक होने की शिकायत आ ही जाती है। बरसात के दिनों में सीवरेज जाम होने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। शहर में जगह-जगह सीवरेज लाइनें ओवरफ्लो हो रही हैं। शहर का दौरा किया जाए तो अभी भी सीवरेज का पानी सड़कों पर बहता दिखाई दे जाएगा। लोगों का कहना है कि काउंसिल मुलाजिम सीवरेज लाइनों की ढंग से सफाई नहीं कर रहे हैं। इस कारण सीवरेज चोक हो रहे हैं। इतना ही नहीं, शहर में ड्रेन न होने के कारण बरसात का पानी भी सीवरेज लाइन में ही डाला जा रहा है। इस कारण सीवरेज सिस्टम पर लोड पड़ गया है।

कोट
स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब के प्रमुख सचिव को एक पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि जीरकपुर के लिए 17 एमएलडी और खरड़ के लिए 10 एमएलडी क्षमता का एक एसटीपी योजना के स्तर पर है। अभी यहां से अनट्रीटेड वाटर को प्राकृतिक नालों जैसे सुखना चो, सिंह नाला, जयंती की राव आदि में छोड़ा जा रहा है। इस कारण अंत में घग्गर नदी प्रदूषित हो रही है। मौजूदा समय में दोनों एसटीपी को अपग्रेड करने और नए प्लांट लगाने में कोई ज्यादा काम नहीं हुआ है। -करुणेश गर्ग, मेंबर सेक्रेटरी, पीपीसीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed