फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nephew beats up uncle over division of property

Mohali News: जमीन जायदाद के बंटवारे पर भतीजे ने चाचा से मारपीट की

Fri, 13 Oct 2023 03:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:11 AM IST
विज्ञापन
Nephew beats up uncle over division of property
मुल्लांपुर। गांव पलहेड़ी में जमीन जायदाद के बंटवारे पर एक भतीजे ने चाचा को बुरी तरह पीट डाला। चाचा अजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने भतीजे रणजोध सिंह निवासी गांव पलहेड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता अजीत सिंह के भाई गुरदेव सिंह की 27 साल पहले मौत हो जाने पर उनकी पत्नी गुरजीत कौर का विवाह अजीत सिंह के साथ कर दिया गया था जिनके पहले तीन बच्चे थे। लगभग सात साल पहले गुरजीत कौर की मौत हो जाने के बाद जमीन का बंटवारा कर दिया गया, जिसमें गुरदेव सिंह के बेटे रणजोध सिंह को उसके हिस्से की बनती जमीन चमकौर साहिब में दे दी गई। 11 अक्तूबर को रणजोध सिंह ने गांव आकर अजीत सिंह की ट्रैक्टर ट्राली, बुलेट मोटरसाइकिल, घर में रखा कीमती सामान और खेतीबाड़ी का सामान लादकर बिना बताए ले जाने लगा तो मौके पर चाचा अजीत सिंह ने पहुंचकर उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अजीत सिंह की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद जब अजीत सिंह ने शोर मचाया तो उसके भतीजे गुरविंदर सिंह ने वहां पहुंचकर उसे रणजोध सिंह से छुड़ाया।इसके बाद अजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने रणजोध सिंह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed