{"_id":"6805502541ea9577e705791e","slug":"neighbours-clashed-over-car-parking-two-brothers-got-injured-mohali-news-c-71-1-mli1005-128137-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कार पार्किंग को लेकर पड़ोसी भिड़े, दो भाइयों के सिर फूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कार पार्किंग को लेकर पड़ोसी भिड़े, दो भाइयों के सिर फूटे
विज्ञापन
मोहाली। फेज-2 स्थित मदनपुर इलाके में कार पार्किंग को लेकर दो पड़ोसी परिवार आपस में भिड़े गए। इसमें दो भाइयों के सिर फूट गए। उनको इलाज के लिए फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में थाने में शिकायत दे दी है।
घायल लखविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब सवा नौ बजे उनके पड़ोसी ने घर के सामने पड़े कूड़ेदान को टक्कर मार दी। उसने कार को संभालकर चलाने के लिए कहा तो तो पड़ोसी गाली गलौज करने लगा। इतने में पीछे से पड़ोसी का बड़ा भाई और तीन अन्य लोग बेसबाल का बैट लेकर आए और हमला कर दिया।
लखविंदर के बचाव के लिए उसका बड़ा भाई चरनदीप सिंह आया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। लखविंदर के सिर पर पांच टांके लगे हैं। चरनदीप सिंह के सिर पर करीब 10 टांके लगे हैं। इसके बाद हमलावर भाग निकले। घायलों को इलाज के लिए फेज-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।