फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   neighbor threw flowerpot on woman from roof, 12 stitches

पड़ोसन ने छत से महिला पर फेंका गमला, 12 टांके लगे

Thu, 06 Aug 2020 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
neighbor threw flowerpot on woman from roof, 12 stitches
खरड़। एक मीडिया कर्मी की पत्नी पर एक महिला ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मीडिया कर्मी आकाश ने बताया कि उसके ससुराल परिवार के साथ उनकी एक पड़ोसन का गली में पानी फेंकने को लेकर हर रोज विवाद होता है। कुछ दिन पहले उसके ससुराल परिवार की पड़ोसन महिला ने उसके परिवार को जाति सूचक शब्द बोले थे, जिस कारण यह मामला थाना सदर खरड़ में चल रहा है। उनकी पत्नी अपने मायके खरड़ में अलपाइन सिटी में भाई को राखी बांधने गई हुई थी कि इसी दौरान फिर गली में पानी फेंकने को लेकर दोनों परिवारों में बहसबाजी हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने अपनी छत पर पड़ा गमला उठा कर उसके ससुर पर फैंक दिया, लेकिन यह गमला ससुर के पास खड़ी उसकी पत्नी के सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तुरंत सरकारी अस्पताल खरड़ ले जाया गया जहां उसके सिर में 12 टांके लगे हैं। आकाश ने आरोप लगाया है कि यह महिला जाति सूचक शब्द बोलती है, जिसे लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता है। उनके ससुर ने पहले भी थाना सदर में गत 30 जुलाई को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed