{"_id":"685efbefb508defe9a05d5c6","slug":"nagar-parishad-sealed-the-flats-being-built-illegally-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130589-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अवैध तरीके से बन रहे फ्लैट्स को नगर परिषद ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अवैध तरीके से बन रहे फ्लैट्स को नगर परिषद ने किया सील
विज्ञापन
पीरमुच्छल्ला। शुक्रवार को पीरमुच्छल्ला क्षेत्र में पड़ती पिंक सिटी नामक सोसायटी में नगर परिषद टीम ने सील किए 36 फ्लैट्स का काम बंद करवाया और सड़क खोद कर उसका रास्ता भी बंद कर दिया। पिछले महीने 21 मई को नगर परिषद द्वारा शिकायत के आधार पर यहां 36 फ्लैट सील कर दिए थे।
लेकिन वहां सील को तोड़कर फ्लैट्स बनाने का काम शुरू कर दिया था। इसके बाद नगर परिषद ने शुक्रवार को दोबारा से इन फ्लैटों को सील किया है। जानकारी अनुसार फ्लैटों के नक्शे पास नहीं है और वहां अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा था।
सरबजीत सिंह, एटीपी नगर परिषद जीरकपुर ने कहा कि आज काम बंद करवाकर सील दोबारा लगा दी गई है। जेसीबी के साथ सड़क खोद कर गड्ढा बना दिया गया है ताकि कोई अंदर आगे न जा सके। निर्माणकर्ताओं को चेतावनी दे दी गई है कि यदि किसी ने दोबारा सील तोड़ी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और बिल्डिंग को तोड़ा भी जा सकता है। संवाद