{"_id":"573cc8974f1c1b1450ac7252","slug":"nagar-nigam-commissioner-phase-5-visit-mohali-nagar-nigam-commissioner-mohali-nagar-nigam-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" कमिश्नर का औचक दौरा, रोड-गलियां जाम, अफसरों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर का औचक दौरा, रोड-गलियां जाम, अफसरों को फटकार
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 19 May 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर का औचक दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून आने में भले अभी कुछ समय शेष है, लेकिन नगर निगम ने बारिश के मौसम में शहर के लोगों को जल भराव जैसी समस्या से बचाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने फेज-पांच के रिहायशी इलाके का दौरा कर रोड गलियों की चेकिंग की। इस दौरान अधिकतर रोड गलियां बंद मिलीं। ऐसे में जरा सी बारिश होने पर जलभराव की स्थिति पैदा होना तय थी। इसके बाद निगम कमिश्नर ने अधिकारियों की मौके पर ही जमकर फटकार लगाई। साथ ही इस एरिया की तुरंत सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब भी तलब किया है।
नगर निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता बुधवार सुबह करीब नौ बजे इलाके में पहुंच गए। उनके साथ निगम और पब्लिक हेल्थ का स्टाफ भी मौजूद था। निरीक्षण के दौरान मैन हाल की हालत काफी खराब नजर आई। पार्षद अशोक झा और पार्षद अरुण शर्मा ने निगम कमिश्नर को मैन हाल के हालात दिखाते हुए बताया कि इनकी सफाई के लिए कई बार संबंधित विभाग को कहा जा चुका है। निगम कमिश्नर से बातचीत के दौरान पार्षदों ने ये सवाल भी उठाया कि इन हालात में बारिश के पानी की निकासी कैसे होगी। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पार्षदों के मुताबिक मैन होल की सफाई समय समय पर होनी चाहिए। जबकि हालात इसके विपरीत हैं। कई-कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद मेनहाल की सफाई नहीं की गई। इसका असर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव के रूप में होता है, जिससे ना केवल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, बल्कि जलभराव के कारण सड़कें भी टूटती हैं।
पूरे शहर के मैन हाल की हो चेकिंग
सुबह करीब नौ बजे मैन हाल की चेकिंग करने पहुंचे नगर निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता से रूबरू हुए पार्षदों ने मांग की है कि शहर के सभी मैन हाल का निरीक्षण नियमित रूप से होना चाहिए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
13 मैन होल चेक किए
नगर निगम कमिश्नर ने पूरी टीम के साथ करीब डेढ़ घंटे तक 13 मैन हाल का निरीक्षण किया और इनकी सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने मैन हाल के साथ फेज पांच की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। निगम कमिश्नर ने निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वाले लोगों के चालान काटने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।
अदालत के आदेश का उड़ रहा है मजाक
समाज सेवी अतुल शर्मा ने बताया कि उन्होंने रोड गलियों की सफाई के संबंध में स्थायी लोक अदालत में केस दायर किया था। अदालत ने सभी रोड गलियों को तुरंत साफ करने के आदेश दिए थे। लेकिन, अभी तक इस दिशा में सही तरीके से काम नहीं हो रहा है। जो कि बहुत ही निंदनीय है।
तेज बारिश हुई तो डूबेगा शहर
अगर इस बार भी तेज बारिश होती है तो शहर का डूबना तय है क्योंकि अभी तक भी निगम ने पेक की टीम द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल शुरू नहीं किया है। वहीं, रोड गलियां भी जाम पड़ी हुई हैं।