फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nagar Kirtan will not be taken out from Bowli Sahib Gurudwara this time

Mohali News: बाउली साहिब गुरुद्वारा से इस बार नहीं निकाला जाएगा नगर कीर्तन

Sun, 26 Nov 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan will not be taken out from Bowli Sahib Gurudwara this time
जीरकपुर। पहली पातशाही गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर इस बार ढकोली के गुरुद्वारा बाउली साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा। शहर के सभी गुरुद्वारों में नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं। नगर कीर्तन न निकालने का फैसला बाउली साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लिया गया है। इसका कारण नगर कीर्तन में आने वाले युवाओं द्वारा की जाने वाली हुल्लड़बाजी और ट्रैफिक जाम को बताया गया है। बाउली साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर जगदीप सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर हर वर्ष नगर कीर्तन निकाला जाता था लेकिन पिछले वर्ष से हमने नगर कीर्तन निकालना बंद कर दिया है क्योंकि संगत द्वारा यह शिकायत की जा रही थी कि नगर कीर्तन में आने वाले युवाओं द्वारा हुल्लड़बाजी की जाती है जबकि हमारा धर्म इस चीज की इजाजत नहीं देता इसलिए हमारी प्रबंधक कमेटी ने इसे शांतमय ढंग से मनने के लिए यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले नगर कीर्तन गुरुद्वारा बाउली साहिब से शुरू होकर बलटाना से होते हुए सेक्टर 20 पंचकूला से होकर बाउली साहिब गुरुद्वारा में समाप्त किया जाता था। इस बार इन दोनों मेन सड़कों पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते यहां जाम की समस्या बहुत ज्यादा है। इसे देखते हुए भी नगर कीर्तन न निकालने का फैसला लिया गया है। मैनेजर जगदीप सिंह ने बताया कि इस बार नगर कीर्तन के बजाय गुरुद्वारा साहिब में लाइटिंग की जाएगी और दीयों से प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरु का लंगर भी अटूट बरताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed