फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nagar Council Laldu: AAP wins 12 seats

नगर काउंसिल लालड़ू : आप ने 12 सीटों पर दर्ज की जीत

Sat, 30 May 2026 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Nagar Council Laldu: AAP wins 12 seats

विज्ञापन
लालड़ू। नगर काउंसिल चुनाव लालड़ू में आम आदमी पार्टी (आप) ने 17 सीटों में से 12 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस के दो, अकाली दल ने एक, भाजपा ने एक और आजाद के एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर बीर करण की देखरेख और पुलिस के कड़े पहरे में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालड़ू में बनाए स्ट्रांग रूम में काउंटिंग हुई। सुबह करीब आठ बजे से पहले स्कूल के आस-पास बड़ी संख्या में लोग परिणाम जानने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। आम आदमी पार्टी (आप) ने 12 सीटों वार्ड-1, 2, 3, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 16, 17 में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वार्ड-9 से आप प्रत्याशी जरनैल कौर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गईं थीं। वार्ड-7 और 12 पर कांग्रेस पार्टी, वार्ड-10 पर शिरोमणि अकाली दल, वार्ड-5 पर भाजपा और वार्ड- 14 पर आजाद उम्मीदवार ने जीत हासिल की। लालड़ू में वार्ड-14 सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही थी। इसमें संदीप कुमार आप पार्टी की तरफ से टिकट ना मिलने पर आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे। नगर काउंसिल लालड़ू के पूर्व प्रधान सतीश राणा को काफी अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
वार्ड-1 महीमा शर्मा
वार्ड 2 प्रदीप सिंह मनी दप्पर
वार्ड 3 नरेश कुमारी
वार्ड 4 अमनदीप राणा
वार्ड 5 अमनप्रीत कौर
वार्ड 6 जोरावर सिंह
वार्ड 7 नरेंद्र कौर
वार्ड 8 हरीश कुमार
वार्ड 9 जरनैल कौर
वार्ड 10 संजू प्रजापत
वार्ड 11 मलकीत सिंह
वार्ड 12 मनीष कुमार
वार्ड 13 सोनिया सैनी
वार्ड 14 संदीप राणा
वार्ड 15 रणदीप कौर
वार्ड 16 स्वर्ण सिंह
वार्ड 17 पूजा देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed