{"_id":"63c9ab56eeb279241829dcd4","slug":"na-mohali-news-c-16-1-pkl1017-38584-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमएसएच-16 में डॉक्टरों की लापरवाही : चीर फाड़ के बाद कहा-इंफेक्शन हैं, बिना गालब्लैडर निकाले ही लगा दिए टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमएसएच-16 में डॉक्टरों की लापरवाही : चीर फाड़ के बाद कहा-इंफेक्शन हैं, बिना गालब्लैडर निकाले ही लगा दिए टांके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से स्वास्थ्य सचिव और निदेशक को दी लिखित शिकायत में बताया गया कि सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक माह पुरानी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर ही उनके मरीज का बुधवार को ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद बिना गालब्लैडर निकाले ही टांके लगा दिए और कहा कि इंफेक्शन के कारण इसे नहीं निकाल सकते हैं।
शिकायतकर्ता और परिजन अंकिता सूर्यवंशी ने बताया कि उनके मरीज को लगभग माह से पत्थरी की समस्या थी। दो माह पहले उन्होंने जीएमएसएच-16 में डॉक्टरों को अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाई तो उन्होंने कि अभी इंफेक्शन है इसलिए अभी ऑपरेशन नहीं कर सकते हैं। इसके एक माह बाद की तारीख दी गई और दोबारा अल्ट्रासाउंड करवाया गया। इसके बाद मंगलवार को अस्पताल में दाखिल किया गया। बुधवार को ऑपरेशन हुआ और ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने कहा कि हमें इंफेक्शन का पता नहीं चला था और चीर-फाड़ करने के बाद इंफेक्शन की जानकारी मिली। इसलिए ऑपरेशन के जरिए गालब्लैडर नहीं निकाल सकते हैं। अब मरीज के टांके लगे होने के कारण दोबारा अल्ट्रासाउंड भी नहीं करवा सकते हैं और मरीज परेशान हो रहा है। मरीज और उसके परिजन चंडीगढ़ के ही रहने वाले हैं।
शिकायत मिली, आज की जाएगी जांच
सेक्टर-16 अस्पताल में मरीज के परिजनों की ओर से डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर शिकायत दी गई है। शुक्रवार को रिकॉर्ड चेक कर मामले की जांच की जाएगी। - डॉ. सुमन सिंह, स्वास्थ्य सचिव