फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: एयरपोर्ट पर रोड पर गांव चाऊमाजरा में दो कारें टकराईं, एक की मौत

Mon, 06 Feb 2023 02:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 06 Feb 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
NA
एयरपोर्ट पर रोड पर गांव चाऊमाजरा में दो कारें टकराईं, एक की मौत
विज्ञापन

गलत दिशा से आ रही थी एक्सयूवी, चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर पड़ते गांव चाऊमाजरा के नजदीक गलत दिशा से आ रही कार की सामने आ रही अन्य कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में स्विफ्ट कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहन सिंह (68) के रूप में हुई है। वह अंबाला का रहने वाला था और जमींदारी का काम करता था। इस हादसे के बाद एक्सयूवी कार चालक मौके पर कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी एक्सयूवी कार चालक की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा रविवार सुबह साढ़े 10 बजे हुआ। कार में अंबाला से मोहन सिंह अपने मामा के बेटे मलकीत सिंह से मिलने गांव कंडाला जा रहा था। जब वह एयरपोर्ट रोड पर गांव चाऊमाजरा के नजदीक पहुंचा तो वहां पर सड़क खराब देखकर उसने गाड़ी स्लिप रोड पर चढ़ा ली। इस दौरान सामने से गलत दिशा से आ रही एक एक्सयूवी कार के चालक ने गाड़ी सीधी स्विफ्ट कार में मार दी। इस हादसे में मोहन सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं एक्सयूवी कार के एयरबैग खुलने से दूसरे चालक की जान बच गई। इस हादसे के बाद इकट्ठे हुए लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर वह मौके से फरार हो गया। वहीं जख्मी मोहन सिंह को सोहाना अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed