फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: 1.14 लाख रुपये की चोरी में नगर परिषद खरड़ का चौकीदार गिरफ्तार

Sun, 05 Feb 2023 01:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 05 Feb 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
NA
चंडीगढ़ में जरूर लगाई जाए आरोपी मौलीजागरां निवासी है
विज्ञापन

1.14 लाख रुपये की चोरी में नगर परिषद खरड़ का चौकीदार गिरफ्तार
दफ्तर की अलमारी से नकदी चुराने का है आरोप, चार दिन का मिला रिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। सिटी पुलिस ने नगर परिषद खरड़ के एक कर्मचारी की अलमारी से नकदी चुराने के आरोप में दफ्तर के ही चौकीदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश निवासी मौलीजागरां, चंडीगढ़ को अदालत में पेश करके चार दिन का रिमांड हासिल किया है।

एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि नगर परिषद दफ्तर में तैनात जूनियर सहायक संजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी ड्यूटी प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में है। 27 जनवरी को प्रापर्टी टैक्स के लगभग 1.14 लाख रुपये इकट्ठे हुए थे। पूरी रकम चालान समेत चौकीदार के सामने अलमारी में रख दी थी। अलमारी की चाबी भी वहीं मेज के दराज में रखी थी। 30 जनवरी को पैसे बैंक में जमा करवाने थे। जब उसने 30 जनवरी को अलमारी खोली तो पैसे वहां नहीं थे। जब कर्मचारी ने चौकीदार को बुलाकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed