{"_id":"63c9aa296040660eae739aff","slug":"na-mohali-news-c-16-1-38537-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: होटल के बाहर से गाड़ी चोरी, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: होटल के बाहर से गाड़ी चोरी, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवां टी-प्वाइंट पर घटना, मोबाइल और पर्स भी चुरा ले गए अज्ञात चोर
इलाके में लुटेरे और चोर पुलिस से बेखौफ, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। सिसवां टी-प्वाइंट पर 18 जनवरी को अल सुबह साढ़े तीन बजे चोरों ने एक फार्च्यूनर चुरा ली। पुलिस इस मामले में कार चोरी की बात तो मान रही है लेकिन पुलिस की जो कहानी सामने आई है उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में मुल्लांपुर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह निवासी तरनतारन और लवप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हरसिमरत सिंह बाजवा वासी ओमेक्स न्यू चंडीगढ़ कार से अपने पैतृक गांव जलालाबाद जा रहा था। इस दौरान रास्ते में गाड़ी का टायर पंक्चर गया। इस कारण वह अपनी गाड़ी होटल बराड़ के सामने खड़ी करके वहां कमरा लेकर रुक गया। वह कमरे में बिना कुंडी लगाए सो गए। जब वह सुबह साढ़े चार बजे उठे तो देखा कि तकिए के पास रखी मोबाइल, पर्स और गाड़ी की चाबी गायब थी। जब उन्होंने कमरे के बाहर जाकर देखा तो गाड़ी भी वहां पर नहीं थी। गाड़ी की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उनका सारा सामान और गाड़ी कोई अज्ञात चोर ले गया।
पीआर-7 रोड पर हुई लूटपाट के आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पंजाब पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पीआर-7 रोड पर हुई लूटपाट की घटना के आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस को घटना में इस्तेमाल कार का नंबर पता चला था। यह कार तरनतारन आरटीए से रजिस्टर्ड है। इस ऑल्टो कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन आरोपियों तक देर रात तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि पुलिस को ऑल्टो कार को कब्जे में लेने की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
बड़ा सवाल- होटल दो दिन से क्यों बंद
जिस होटल में यह वारदात हुई है, वह होटल पिछले दो दिनों से बंद है। होटल मालिक के मोबाइल भी बंद पड़े हुए हैं। इस बारे में आस-पड़ोस के किसी भी दुकानदार को कोई सूचना नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चोरी की गई फॉर्च्यूनर कार को बरामद कर लिया लेकिन पुलिस की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना पर उठते चार सवाल
1. पीड़ित व्यक्ति ओमेक्स सिटी का रहने वाला है, जबकि उसने होटल में कमरा सिसवां टी-प्वाइंट पर लिया है। इन दोनों जगहों की दूरी लगभग दो किलोमीटर की है। ऐसे में सवाल है कि गाड़ी का टायर पंक्चर होने के बाद पीड़ित ने होटल में कमरा क्यों लिया।
2. जिस इलाके में यह घटना हुई वहां पर और भी होटल हैं। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में इतना समय क्यों लगा।
3. सर्दी का मौसम होने के बाद भी पीड़ित ने कमरे का दरवाजा बंद क्यों नहीं किया।
4. एक दिन पहले ही पीआर-7 रोड पर हुई लूटपाट की घटना के बाद पुलिस ने गश्त क्यों नहीं बढ़ाई।