फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

सच्चाई की हुई जीत : मेयर

Fri, 20 Jan 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
NA
आखिर सच्चाई की हुई जीत : मेयर जीती सिद्धू
विज्ञापन


दोनों भाई बोले- कोई गलत काम नहीं किया है, न्यायपालिका पर है पूरा भरोसा

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। वीरवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को हाईकोर्ट की ओर से राहत मिलने के बाद आखिर उनकी जीत हुई। इसके बाद शहर के कांग्रेसी पार्षद और नेता मेयर के घर बधाई देने पहुंच गए। इस दौरान मेयर के बड़े और पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर दोनों भाइयों बलबीर सिंह सिद्धू और अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि विरोधियों ने उन्हें रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी, पर हाईकोर्ट ने उन्हें इंसाफ दिया । फैसले के बाद मेयर जीती सिद्धू ने कहा कि उन पर आरोप लगाना एक राजनीतिक साजिश है, लेकिन अंत में सच्चाई अब सबके सामने आ गई है। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और यह लोकतंत्र की जीत है। इस मौके पर भाजपा नेता बलबीर सिद्धू ने कहा कि वह हर लड़ाई के लिए तैयार है पर शहर की तरक्की में किसी प्रकार की रुकावट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम का हर काम सरकारी नीतियों के अनुसार हुआ है। इसका सारा रिकॉर्ड अदालत में जमा करवा रखा है। अब निगम के काम वापस पटरी पर आ जाएंगे। लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मोहाली के विधायक की ओर से की जा रही धक्केशाही को अदालत ने रोक दिया है। अब विधायक को लोगों और जांच एजेंसियों के सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
विज्ञापन


क्या था मामला
स्थानक सरकार विभाग ने मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को 15 सितंबर को एक शो-कॉज नोटिस जारी किया था। इसमें उन्हें 15 दिन में जवाब दाखिल करने के लिए कहा था और कहा था कि अगर वह 15 दिन में जवाब दाखिल नहीं करते तो समझा जाएगा कि वह इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट नहीं करना चाहते और उसके बाद उन पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने सरकार के पास अपना जवाब पेश करने के बजाय 15 दिन का समय खत्म होने के दो दिन पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नोटिस को खारिज करने की अपील की थी। इसके बाद उन्हें 20 दिसंबर को निजी सुनवाई के लिए बुलाया था। इस पर मेयर ने चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पेश होकर मंत्री के समक्ष अपना पक्ष रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed