फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: लावारिस पशुओं ने किसानों की नींद उठाई

Fri, 13 Jan 2023 02:31 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 13 Jan 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
NA
लालड़ू में लावारिस पशुओं ने किसानों की नींद उड़ाई करनी पड़ रही खेतों की रखवाली
विज्ञापन


लोगों कई बार लगाई प्रशासन से इन पशुओं से निजात दिलाने की गुहारए नहीं हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। शहर में घूम रहे लावारिस पशु किसानों के साथ-साथ आम लोगों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। ये पशु किसानों की फसल उजाड़ रहे हैं। इस कारण किसान को फसल बचाने के लिए दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही हैं। वहीं ये मवेशी हादसों का कारण भी बन रहे हैं। बता दें कि गांव मगरा में 25 एकड़ में बनी सरकारी गोशाला और एक अन्य गोशाला मौजूद है। फिर भी स्थानीय निवासी कई वर्षों से लावारिस पशुओं से परेशान हैं। स्थानीय लोगों की ओर से बहुत बार प्रशासन सहित नगर काउंसिल लालड़ू से गुहार लगाने और शिकायतें देने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
स्थानीय किसान उदय राणा, उत्तम राणा, प्रेम राणा, पूर्व सरपंच गुरविंदर सिंह हसनपुर, मलकीत सिंह मलकपुर, बलजीत सिंह धरमगढ़, जतिंदर कुमार, राजिंदर सिंह, सतनाम सिंह सहित किसानों ने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में लावारिस पशु घूम रहे हैं। जो खेतों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें फसलों की रखवाली करने के लिए कड़ाके की ठंड में दिन-रात खेतों में रहना पड़ रहा है। जिस वजह से उनकी कृषि चौपट हो रही है और उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लावारिस पशु हादसों का कारण भी बन रहे हैं। जिससे बहुत से लोग जख्मी और कई लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर गुजरते वाहनों के लिए भी मुसीबत बने हुए हैं। स्थानीय निवासी बार-बार इस समस्या को प्रशासन के ध्यान में ला चुके हैं, लेकिन अधिकारियों से हर बार आश्वासन ही मिला है लेकिन समस्या आज भी वैसे ही बनी हुई है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि जब वे अपने स्तर पर लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ने के लिए ले जाते हैं तो वह पशुओं को लेने से मना कर देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लालड़ू में बनी गोशाला में दुधारू पशुओं को रखा जा रहा है, लेकिन जो दूध नहीं देते उन्हें गोशाला से बाहर कर दिया जाता है। इन पशुओं के कारण किसानों की कृषि चौपट हो रही है। किसानों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि उन्हें लावारिस पशुओं से जल्द से जल्द छुटकारा दिलवाया जाए ताकि भविष्य में उनकी फसल को नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस संबंध में नगर काउंसिल लालड़ू का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे कार्यकारिणी अधिकारी अशोक पथरिया से बार-बार संपर्क करने के लिए फोन किया तो उन्होंने नहीं उठाया। वहीं इस संबंधी नगर काउंसिल लालड़ू के जेई हरभजन सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि घूम रहे संरक्षित पशुओं को जल्द ही पकड़कर गोशाला में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed