फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: हड़ताल खत्म... जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में काम शुरू

Thu, 12 Jan 2023 09:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
NA
हड़ताल खत्म... जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में काम शुरू
विज्ञापन

आरएलए में लोगों ने भरे चालान, तहसीलदार कार्यालय में भी होने लगे काम

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स समेत सभी तहसीलों में बुधवार को काम शुरू हो गया है। दो दिन की हड़ताल के बाद मुलाजिम काम पर लौट आए हैं। मुलाजिम बेशक काम पर लौट आए हैं, लेकिन दोपहर को बहुत ही कम लोग वहां काम करवाने पहुंचे। अधिकतर लोगों को चल रही हड़ताल का पता लग गया था, इसलिए वे काम करवाने ही नहीं आए। जो लोग आए थे, वे सुबह ही अधिकारियों के कमरों में लगे ताले देखकर लौट गए। मुलाजिमों की दो दिन की हड़ताल के कारण एक तरफ जहां लोगों के काम नहीं हो पाए। वहीं सरकार को भी रोजाना मिलने वाले लाखों रुपये के राजस्व का भी नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक तहसील में काम शुरू होने के बाद वीरवार से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों का काम भी शुरू होने की संभावना है। हालांकि मुलाजिमों की हड़ताल होने के चलते काफी काम अधूरा पड़ा हुआ है। सरकार और पीसीएस के बीच चली लंबी बैठक में लिए गए फैसले के बाद दोपहर को करीब ढाई बजे अधिकारी काम पर लौट आए। वे लंबित काम को निपटाने में जुट गए।
विज्ञापन

दो दिन से चालान भरने आ रहा था युवक
नयागांव निवासी दीपक शर्मा ने कहा कि उसकी मोटरसाइकिल का पिछले दिनों चालान हो गया था। जब वह सोमवार को चालान भरने पहुंचा तो पता चला कि चालान की राशि पांच हजार रुपये है। इस संबंधी उसने अधिकारियों से मिलना चाहा तो कोई भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। इस कारण लगातार दो दिन उसे परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्री की अप्वाइंटमेंट करानी पड़ी रद्द
मुल्लांपुर निवासी रामेश्वर लाल ने बताया कि उसने ईको सिटी में प्लॉट खरीदा है जिसकी रजिस्ट्री करानी थी। दिसंबर में निजी कारणों के चलते एक बार पहले ही मैं अप्वाइंटमेंट रद्द करा चुका था। मंगलवार को मेरे प्लॉट की रजिस्ट्री होनी थी। इसके लिए मैंने अप्वाइंटमेंट लिया हुआ था, लेकिन हड़ताल के चलते मुझे दोबारा अप्वाइंटमेंट रद्द करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed