फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Music company producer Pushpinder Dhaliwal gets relief, High Court issues orders to release the film

Mohali News: म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल को मिली राहत, हाईकोर्ट ने रिलीज करने के निर्देश किए जारी

Wed, 12 Mar 2025 12:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Music company producer Pushpinder Dhaliwal gets relief, High Court issues orders to release the film
पुलिस की गिरफ्त में प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल। संवाद
मोहाली। पंजाबी सिंगर एवं कलाकार सुनंदा शर्मा की शिकायत पर म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल (पिंकी धालीवाल) को मटौर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को उनको हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने धालीवाल को रिलीज करने के निर्देश जारी किए हैं। उनके वकील ने बताया कि यह पक्की जमानत नहीं है, यह सिर्फ गिरफ्तारी सही ढंग से ना होने पर रिलीज के ऑर्डर दिए गए हैं।
विज्ञापन



सुनंदा शर्मा ने प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के खिलाफ उसका वित्तीय शोषण, उत्पीड़न, मानहानि, निजी दस्तावेजों से छेड़छाड़ और संपत्ति पर अवैध कब्जे के आरोप लगाए थे। इस मामले में मटौर थाना पुलिस ने सुनंदा शर्मा की शिकायत पर प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल को शनिवार रात उसके सेक्टर-71 स्थित मकान नंबर-1119 से गिरफ्तार किया था। पुलिस को दी शिकायत में सुनंदा शर्मा ने कहा कि वे एक पेशेवर कलाकार हैं। मोहाली सेक्टर-71 की एचआईजी अपार्टमेंट में रहती है। सुनंदा शर्मा का आरोप है कि मैड 4 म्यूजिक के सीओ पुष्पिंदर सिंह धालीवाल उर्फ पिंकी धालीवाल पिछले कई वर्षों से उसका शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed