फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Murderous attack on young man and his friend, case registered in Balongi police station

Mohali News: युवक व उसके दोस्त पर कातिलाना हमला, बलौंगी थाने में मामला दर्ज

Thu, 15 Aug 2024 04:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Murderous attack on young man and his friend, case registered in Balongi police station
मोहाली। पुरानी रंजिश को लेकर हुए हमले में एक युवक व उसके दोस्त पर कातिलाना हमला कर दिया गया। इस हमले में चंडीगढ़ के सेक्टर-56 निवासी अमित व उसका दोस्त आशु बूरी तरह से घायल हो गए। उनके सिर पर रॉड से हमला किया गया। जांच में सामने आया है कि उन पर हमलावरों ने पिस्टल तानकर उसे जान से मारने की धमकियां तक दी। इस मामले में घायल अमित के बयान पर संदीप निवासी जुझार नगर व उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109/115(2), 126(2), 324(4), 351 (3), 191(3), 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि इस मामले अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि इस हमले में अमित व उसका दोस्त घायल हुआ है। हमलावर संदीप जोकि प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है से अमित की पुरानी रंजिश चल रही है। संदीप ने बीते दिन अपने साथियों सहित अमित व उसके दोस्त आशु को रास्ते में घेर लिया और उसके बाद उन पर कातिलाना हमला कर दिया। अमित के सिर पर रॉड से वार किए गए और उस पर पिस्टल तानकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल करने उपरांत हमलावर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां अमित के सिर पर पांच टांके लगे। घायलों के बयान दर्ज करने उपरांत हमलावरों पर मामला दर्ज किया गया। सभी हमलावर अभी फरार है जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed