फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal council rescued possession

नगर काउंसिल ने छुड़वाए कब्जे

Tue, 25 Feb 2020 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal council rescued possession
जीरकपुर। हफ्ताभर की शांति के बाद सोमवार को नगर काउंसिल ने शहर से अवैध कब्जे छुड़वाए। इसे लेकर दुकानदारों द्वारा सजाई गई दुकानों को अधिकारियों ने तोड़ दिया और सड़क पर चाय-पकौड़ों के पक्के अड्डे का सामान उठाकर ट्राली में भर लिया। गौरतलब है कि लंबे समय से नगर काउंसिल द्वारा शहर से अवैध कब्जों को खाली करवाया जा रहा है, लेकिन गत सप्ताह कार्रवाई इसलिए रुक गई, क्योंकि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करने के चलते अधिकारी एयरफोर्स की बाउंड्री वॉल से 100 मीटर के दायरे में आने वाली इमारतों को हटाने में व्यस्त थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर काउंसिल की टीम ने सबसे पहले अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर खड़ी रेहड़ियों को हटाया और उसके बाद सड़क पर स्थित दुकानदारों द्वारा लगाए पक्के अड्डों को तोड़ दिया गया। इसके अलावा, सड़क पर चाय-पकौडे़ और परांठों की अस्थाई दुकान के सामान को अधिकारियों ने उठाकर ट्रॉलियों में भर लिया। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के अलावा अधिकारियों ने बलटाना में भी कार्रवाई को अंजाम दिया और सामान उठाकर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed