फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   municipal council banned plastic carry bag

नगर काउंसिल ने प्लास्टिक कैरी बैग

Wed, 11 Sep 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
municipal council banned plastic carry bag
जीरकपुर। नगर काउंसिल की तरफ से शहर के अंदर प्लास्टिक कैरी बैग और पानी की बोतलों का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। जानकारी नगर काउंसिल के ईओ मनवीर सिंह गिल ने दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए 11 सितंबर से अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार से नगर काउंसिल की विभिन्न टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा करेगी। अपने इस दौरे दौरान काउंसिल अधिकारी सब्जी मंडी, रेहड़ियां और दुकानों का निरीक्षण करेंगे ताकि शहरवासियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक कैरी बैग को बंद किया जा सकें। दूसरी ओर, काउंसिल टीम के सदस्य सब्जी मंडियों में मौजूद रहकर कार्रवाई को अंजाम देंगे। अगर कोई सब्जी विक्रेता सामान के लिए प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल करता नजर आया तो उसके खिलाफ तुरन्त कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह, मंदिर और गुरुद्वारों में अधिकारी संबंधित प्रबंधकों के साथ मुलाकात करेंगे ताकि प्लास्टिक की पानी की बोतल के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

काउंसिल की लोगों से अपील : घर से निकलते समय अपने साथ थैला रखे
नगर काउंसिल ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलते वक्त वे अपने साथ कोई कपड़े या जूट का बैग लेकर निकलें ताकि सामान खरीदने के बाद उसे ले जाने में किसी तरह की दिक्कत न हों। अधिकारियों का कहना है कि अगर लोग सब्जी खरीदने के लिए अपने साथ थैला लेकर आएं तो ही शहर को प्लास्टिकमुक्त करने में मदद मिलेगी। वहीं ऑफिस जाते वक्त भी लोग भी अपने साथ कपड़े का थैला जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से अधिकारी शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा करके चेकिंग करेंगे ताकि प्लास्टिक इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सके। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई दुकानदार या रेहड़ीवाला प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जुर्माना किया जाए। -मनवीर सिंह गिल, ईओ, नगर काउंसिल जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed