फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal Corporation's garbage will not be allowed to fall in the dumping ground from September 6.

Mohali News: 6 सितंबर से डंपिंग ग्राउंउ में नगर निगम का कूड़ा नहीं गिरने देंगे

Mon, 02 Sep 2024 06:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's garbage will not be allowed to fall in the dumping ground from September 6.
पंचकूला। झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड पर हायतौबा मची है। घग्गर पार सेक्टरों 23, 24, 25, 26, 27, 28 के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड से बढ़ रही दुर्गंध और जलभराव को लेकर सेक्टर-25 सामुदायिक केंद्र में संग्राम झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड समिति और सेक्टर-25 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को बैठक की। सेक्टर निवासियों ने सेक्टर-23, 24 ,25, 26, 27, 28 पंचकूला में डंपिंग ग्राउंड को लेकर पिछले कई वर्षों से चल रहीं समस्याएं, बढ़ रही दुर्गंध व बीमारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समिति ने फैसला लिया कि नगर निगम के अधिकारियों ने डंपिंग ग्राउंड की शिफ्टिंग को लेकर निर्णय नहीं लिया तो 6 सितंबर से डंपिंग ग्राउंड में शहर का कूड़ा नहीं गिरने देंगे। वहीं बताया जा रहा है कि नगर निगम झूरीवाला डंपिंग की चहारदीवारी करने की तैयारी में है। इस बात पर लोगों में रोष है।
विज्ञापन


30 अगस्त तक का डीएमसी ने दिया था समय
संग्राम झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड समिति के कन्वीनर एडवोकेट नितेश मित्तल ने बताया कि 23 अगस्त को घग्घर पार सेक्टरवासियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर घर का कूड़ा डालकर रोष प्रकट किया था। जिसके बाद नगर निगम के डीएमसी अपूर्व चौधरी ने नगर निगम कमिश्नर के साथ जल्द बैठक करवाकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया था। अब तक कमिश्नर के साथ कोई बैठक नहीं करवाई गई और न ही समाधान निकाला गया है। जिस वजह से लोग आज भी झूरीवाला से पैदा होने वाली समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
सेक्टर-25 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बैठक में सेक्टरवासियों ने फैसला लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा और किसी पार्टी के उम्मीदवार को वोट नहीं डाली जाएगी। स्थानीय निवासी संजीव गोयल, भगवान दास मित्तल कुलदीप बक्शी, केके सिंगला, रामगोपाल शर्मा, राकेश गिल, एसएस गिल, मोहित गुप्ता सहित तमाम सेक्टरों के लोगों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लोग डंपिंग ग्राउंड की बदबू से परेशान हैं, जिससे वह परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक स्थान तय करने के लिए नाकाम
एनजीटी के आदेश आने के बाद भी सरकार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट एवं डंपिंग ग्राउंड के लिए वैकल्पिक स्थान तय करने के लिए नाकाम रही है। इस बारे में स्थानीय निवासी कई बार नगर निगम के उच्च अधिकारियों से मिले है परंतु कोई हल नहीं निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed