फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal corporation will improve parks and roads with 23 crores

नगर निगम 23 करोड़ से खस्ता हाल पार्क और सड़कें सुधरेंगे

Fri, 13 May 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will improve parks and roads with 23 crores
मोहाली। शहर के सभी सेक्टरों और फेजों में अब विकास का पहिया घूमेगा। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में पार्कों की सिंचाई में पीने वाला पानी का प्रयोग नहीं होगा बल्कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीट पानी टैंकरों में लाकर प्रयोग किया जाएगा। यह फैसला वीरवार को नगर निगम की हुई वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अगुवाई में हुई बैठक में पंद्रह करोड़ रुपये के नए एस्टीमेट व आठ करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर जारी किए गए। बैठक में खस्ताहाल चल रहे पार्कों और सड़कों पर फोकस रहा। नए तैयार किए गए एस्टीमेट में पंद्रह करोड़ रुपये सड़कों और पार्कों पर ही खर्च किए जाएंगे। विभिन्न सेक्टरों में करव चैनल लगाने के अलावा नई नंबर प्लेट लगाने का काम भी शामिल रहेगा। यह सारे काम के एस्टीमेट बनाने से पहले नगर निगम ने सारे पार्षदों से उनके क्षेत्रों में होने वाले कामों की सूची मांगी थी। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई हुई है। यह काम पहल के आधार पर तय समय पर होंगे। निगम ने फैसला लिया गया है कि ठेकेदारों के काम की चेकिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

चार ट्रैक्टर खरीदकर चार जोन में दिए जाएंगे
शहर के पार्कों में अब सीवरेज ट्रीटमेंट में ट्रीट हुआ पानी प्रयोग किया जाएगा। पानी को सेक्टर-83 से मोहाली के विभिन्न पार्कों में टैंकरों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। इस संबंधी नगर निगम चार नए ट्रैक्टर व दो टैंकर खरीदेगा ताकि साफ-सुथरे पानी को सिंचाई में प्रयोग होने से बचाया जा सके। इसके अलावा नगर निगम के अधीन आने वाले सामुदायिक केंद्रों मे इमारतों पर वाटर हारवेस्टिंग लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। चार ट्रैक्टर शहर के चार जोन को दिए जाएंगे। इसके साथ ही वे सिंचाई का काम करेंगे। लोगों को भी पानी की बर्बादी न करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इतना ही नहीं पानी की बर्बादी करने वालों के निगम द्वारा चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदी जाएंगी नई फॉगिंग मशीनें
शहर के लोगों को डेंगू के कहर से बचाने के लिए भी नगर निगम काम कर रहा है। डेंगू से बचाने के लिए फॉगिंग करवाने के लिए दवाई की खरीद की गई है। इतना ही नई फॉगिंग मशीनें खरीदने का फैसला भी बैठक में हुआ ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। मेयर ने बताया कि फॉगिंग का काम रोजाना किया जा रहा है। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

बरसाती पानी से निपटने की बनी रणनीति
आने वाले दिनों में बरसाती पानी से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को रोड गलियों की उचित सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पार्कों के रखरखाव के लिए भी नया ठेका दिया गया है जिसके वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed