फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal Corporation: Plans to hike limit certificate and NOC fees from 500 to 2,500

नगर निगम: लिमिट सर्टिफिकेट, एनओसी शुल्क 500 से 2500 रुपये तक बढ़ाने की तैयारी

Wed, 15 Jul 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Plans to hike limit certificate and NOC fees from 500 to 2,500
मोहाली। नगर निगम से लिमिट सर्टिफिकेट या एनओसी लेने वालों को अब अधिक शुल्क चुकाना पड़ सकता है। निगम प्रशासन ने इन सेवाओं की फीस में दो गुना से लेकर कई गुना तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव बुधवार को नगर निगम हाउस की बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर नई दरें लागू हो जाएंगी। इसका सीधा असर शहर के हजारों मकान मालिकों, कारोबारियों, उद्योगों और अस्पतालों पर पड़ेगा। निगम प्रशासन का तर्क है कि कई वर्षों से इन सेवाओं की फीस में कोई संशोधन नहीं हुआ है। वर्तमान में लिमिट सर्टिफिकेट के लिए केवल 200 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। प्रमाणपत्र जारी करने में रिकॉर्ड सत्यापन और प्रशासनिक खर्च अधिक आता है। नई दरों से निगम की आय बढ़ेगी और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रस्तावित नई दरें
प्रस्ताव के अनुसार, लिमिट सर्टिफिकेट की फीस बढ़ाकर 500 रुपये, 1,000 रुपये और 2,000 रुपये तक करने का सुझाव है। बिजली, पानी, सीवरेज कनेक्शन और संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए एनओसी की फीस भी बढ़ेगी। आवासीय संपत्तियों के लिए 1,000 रुपये, व्यावसायिक इकाइयों के लिए 1,500 रुपये शुल्क प्रस्तावित है। बड़े आवासीय समूहों के लिए यह शुल्क 2,500 रुपये तक हो सकता है। यह प्रस्ताव राजनीतिक बहस का कारण भी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed