फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal Corporation is collecting garbage, people accused of partiality

Mohali News: नगर निगम उठवा रहा कूड़ा, लोगों ने लगाया पक्षपात का आरोप

Fri, 04 Jul 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation is collecting garbage, people accused of partiality
मोहाली। कुछ सफाईकर्मियों और डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उठाए जा रहे कूड़े पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। लोगों ने नगर निगम के कूड़ा उठाने आ रहे कर्मचारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि कर्मचारी सिर्फ वहीं गाड़िया ले जाकर कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं, जहां पार्षद या सत्ताधारी गुट के लोग कहते हैं।
विज्ञापन

इससे परेशानी का समाधान नहीं हुआ है। वीरवार को फेज-2 और 5 के अलावा कई अन्य सेक्टरों और फेजों से भी लोगों की शिकायतें सुनने को मिली हैं। फेज-2 नगर निगम के वार्ड नंबर-4 के निवासियों ने अव्यवस्थित कूड़ा उठाने की प्रक्रिया पर गहरी नाराजगी प्रकट की है। नगर निगम मोहाली ने भेजी गई एक ट्रॉली ने कुछ घरों से ही कूड़ा उठाया, जबकि कई अन्य घरों को बिना किसी पूर्व सूचना के छोड़ दिया गया, जिससे इलाके में भ्रम और असंतोष फैल गया। लोगों का कहना है कि इस तरह की अनियमितता ने न केवल असुविधा पैदा की है, बल्कि मानसून के मौसम में गंदगी से उत्पन्न बीमारियों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

लोगों ने बताई परेशानी
मकान नंबर-585 के निवासी अतुल शर्मा के अनुसार कूड़ा उठाने वाली ट्रॉली ने सिर्फ 505 से 512 नंबर घरों वाली गली में जाकर कूड़ा उठाया जबकि 550, 585, 603 और आसपास की गलियों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। इसको लेकर एक लिखित शिकायत पत्र भी नगर निगम कमिश्नर को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेज-5 निवासी अनीता जोशी ने कहा कि दो दिन से गाड़ी कूड़ा उठाने आ रही है लेकिन एचई क्वार्टरों की एक लाइन छोड़कर बाकी सभी घरों का इलाके की पार्षद बलजीत कौर ने खुद डोर टू डोर जाकर कूड़ा उठवाया जा रहा है। उनकी एक गली जिसमें करीब 100 मकान हैं, वहां से कूड़ा नहीं उठाया गया।


यह है लोगों की मांग
घंटी या एलान प्रणाली– जब ट्रॉली इलाके में पहुंचे तो घंटी या लाउडस्पीकर के जरिए सूचना दी जाए, ताकि लोग समय पर कूड़ा बाहर रख सकें।
नियत समय-सारणी –हर गली के लिए एक नियमित कूड़ा उठाने का समय तय किया जाए और उसकी जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए।
संपूर्ण कवरेज – यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी घर या गली को छोड़ा न जाए। यदि गलती से छूट जाता है तो उसके लिए जवाबदेही तय हो।


पार्षद खुद उठवा रहे है घर-घर जाकर कूड़ा
मोहाली। नगर निगम में चल रही सफाई और कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों की हड़ताल के बाद निगम ने खुद शहर में अपनी गाड़ियां लगाकर कूड़ा उठाना शुरू कर दिया है। वीरवार को शहर के कई फेजों के पार्षद खुद कूड़ा उठाने वाली गाड़िया और ट्रैक्टर ट्रालियां के साथ डोर टू डोर कूड़ा उठवाते नजर आए। फेज-4 की पार्षद रूपिंदर कौर रीना खुद ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर अपने वार्ड में कूड़ा कलेक्शन करवाती नजर आई। फेज 5 की पार्षद बलजीत कौर माइक पर हर गली में जाकर लोगों से एक जगह गाड़ी खड़ी करवाकर कूड़ा डालने की अपील करती देखी गई। फेज 9 की पार्षद कमलप्रीत सिंह बन्नी भी नगर निगम की कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ी के साथ साथ घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed