फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   MP Manish Tiwari listened to the problems of the elderly, said - no one will let the problem come

सांसद मनीष तिवारी ने सुनी बुजुर्गों की समस्याएं, बोले- किसी को नहीं आने देंगे दिक्कत

Mon, 12 Jul 2021 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
MP Manish Tiwari listened to the problems of the elderly, said - no one will let the problem come
मोहाली। फेज-7 सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को सामुदायिक केंद्र में एक शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मुख्य मेहमान शिरकत की। उन्होंने बुुजुर्गों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज का धन हैं। उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान एसोसिएशन के बुजुर्ग सदस्यों ने उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में बताया। इस पर सांसद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है और विशेष तौर पर बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिया है कि वरष्ठि नागरिक को कोई भी समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी और वह राज्य सरकार के पास उनका पक्ष रखेंगे। इस अवसर पर अन्य के अलावा मनजोत सिंह सचिव पंजाब युवा कांग्रेस, रविंदरपाल सिंह पाली चेयरमैन पंजाब एग्रो एसोसिएशन के प्रधान जगमोहन सिंह ठुकराल, उपाध्यक्ष स्वर्ण चौधरी, महासचिव सुखविंदर सिंह बेदी, ब्रिगेडियर (रिटायर) जेजे सिंह जगदेव सलाहकार, एमएस साहनी सचिव फाइनांस, एचपीएस हैरी सचिव पब्लिक रिलेशंस, रघुवीर सिंह सचिव प्रोजेक्टस, हरजिंदर सिंह सचिव इवेंट्स, जीएस बिंद्रा सचिव एडमिनिस्ट्रेशन, हरकीरत सिंह सचिव स्पोर्ट्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed