फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Moving Covid Care Unit will beat Corona

मोहाली : कोरोना को मात देगी चलती-फिरती कोविड केयर यूनिट... बस में 20 बेड 10 कंन्सट्रेटर की सुविधा

Tue, 01 Jun 2021 02:04 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Moving Covid Care Unit will beat Corona
मोहाली। जिले में कोरोना को मात देने के लिए जिला प्रशासन व एक नामी होटल चेन ने चलती-फिरती मोबाइल कोविड केयर यूनिट (एमसीसीयू) शुरू की है। इसके तहत एक बस तैयार की गई है, जिसमें 20 बेड, 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑन-साइट मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

राज्य भर में इस तरह की सुविधा प्रदान करने वाला मोहाली पहला जिला है। पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इस कोविड केयर यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पायलट एमसीसीयू की सफलता के बाद, कुछ और एमसीसीयू चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोरोना मुक्त पंजाब के लिए मिशन फतेह-2.0 के तहत इस एमसीसीयू से कठिन समय में ग्रामीण समुदायों की सेवा की जाएगी। जिन लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच है उन्हें इस माध्यम से सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। सेहतमंत्री ने बताया कि टीयर-1 और मेट्रो शहरों से छोटे शहरों और गांवों में फैली महामारी में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक मोबाइल यूनिट की बहुत ज्यादा आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर-दराज के लोगों को मिलेगी ज्यादा सुविधा
इस मोबाइल यूनिट को तुरंत तैयार किया जा सकता है और इससे दूर-दराज के स्थानों पर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं। इस समय मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए जहां बुनियादी चिकित्सा ढांचा पर्याप्त नहीं है, वहां यह यूनिट काफी कारगर साबित होगी। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि जिला प्रशासन ने चिकित्सा और खाने-पीने की सामग्रियों सहित मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था की है। इसके अलावा ट्रीबो होटल्स ऑक्सीजन कंनस्ट्रेट सहित मोबाइल बेस कैंप स्थापित करने के लिए आगे आया है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को दवा सहित अन्य चिकित्सा सहायता मुफ्त में प्रदान की जाएगी।

क्या कहते हैं अधिकारी
ट्रीबो होटल्स के वाइस प्रेसिडेंट-बिजनेस डेवलपमेंट पुनीत पुरी ने जिला प्रशासन का इस पहल के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कोविड के भीतरी इलाकों में फैल जाने के कारण यह जरूरी है कि उन लोगों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल और सेवाएं प्रदान की जाएं जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। भारत के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम इस कठिन समय में अपने देशवासियों के साथ खड़ा होना अपना कर्तव्य समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed