फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Motorcycle car caught fire on highway in Zirakpur

Mohali News: जीरकपुर में हाईवे पर चलती कार में लगी आग

Fri, 12 Apr 2024 09:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 12 Apr 2024 09:25 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle car caught fire on highway in Zirakpur
महिला ने गाड़ी से निकलकर बचाई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। देर शाम चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर कॉस्मो मॉल के सामने चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार महिला ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना मिलने पर जीरकपुर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार जरनैल एनक्लेव जीरकपुर की रहने वाली अनिशा कंसल अपने घर से कार में किसी काम से सिंघपुरा चौक जा रही थी। जब वह सिल्वर सिटी के सामने पहुंची तो कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। जब उन्होंने कार को रोककर चेक किया तो कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी कार में फैल गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed