फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mother's lover sexually exploits the girl, both named

Mohali News: बच्ची का यौन शोषण करता है मां का प्रेमी, दोनों नामजद

Mon, 08 Jan 2024 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mother's lover sexually exploits the girl, both named
खरड़। साढ़े ग्यारह वर्षीय एक बच्ची के शारीरिक शोषण के मामले में सिटी खरड़ पुलिस ने बच्ची की मां और उसे प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। केस आरोपी महिला की भाभी की शिकायत पर दर्ज हुआ है। आरोपी महिला के प्रेमी की पहचान हरमन चाहल निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। बच्ची की मां आरोपी हरमन चाहल के साथ सहमति संबंध में है। अंबाला की रहने वाली पीड़ित बच्ची की मामी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी ननद की शादी करीब 13 साल पहले श्री फतेहगढ़ साहिब में हुई थी। उसकी साढ़े ग्यारह वर्ष की एक बेटी है, जो पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी ननद अब हरमन चाहल नामक व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में रह रही है। आरोप है कि बीते 30 दिसंबर को उसकी ननद अपनी बेटी को उनके घर पर छोड़ गई थी। इस दौरान उनकी भांजी काफी डरी हुई थी। पूछने पर उसने बताया कि उसकी मां के साथ फ्लैट में रहने वाला हरमन उसके साथ गंदी हरकतें करता है और उसकी मां उसे रोकने की जगह उसका साथ देती है। बच्ची की बात सुनकर उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed