फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mother and daughter escaped to save their lives; fire tender got entangled in a web of wires

Mohali News: मां-बेटी ने भागकर बचाई जान, तारों के जाल में फंसी दमकल गाड़ी

Sun, 13 Sep 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter escaped to save their lives; fire tender got entangled in a web of wires
जीरकपुर। पटियाला रोड स्थित एकेएस कॉलोनी में सोमवार सुबह एक मकान में आग लग गई। घटना के समय घर में मौजूद मां और बेटी ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ी बिजली की तारों के जाल में फंसने के कारण घटनास्थल पर पहुंचने में करीब 15 से 20 मिनट की देरी हुई। आग लगने की सूचना सुबह 9:59 बजे दमकल विभाग को मिली थी। दमकल की गाड़ी करीब 10:15 बजे मौके पर पहुंच गई। हालांकि, कॉलोनी की तंग गली में बिजली की तारों का घना जाल दमकलकर्मियों के लिए बड़ी बाधा बन गया। गाड़ी को आगे ले जाने में उन्हें 15 से 20 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान एक कर्मचारी गाड़ी की छत पर बैठकर डंडे से तारों को ऊपर करता रहा। इस देरी के कारण घर में रखा फ्रिज, रसोई का सामान और खिड़कियों के शीशे जलकर टूट गए। इससे घर को काफी नुकसान हुआ। मकान मालिक पूजा ने बताया कि आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं। इसे देखकर मां-बेटी घर से बाहर निकल गईं। पूजा ने आरोप लगाया कि यदि तारों का जाल नहीं होता और गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। दमकलकर्मी करीब 15 से 20 मिनट तक तारों से जूझते रहे। उन्होंने डंडे की मदद से तारों को ऊपर उठाया। इसके बाद ही गाड़ी घटनास्थल तक पहुंच पाई। पानी की तेज बौछारों से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


कुछ देर तक तारों से जूझते रहे दमकलकर्मी
एकेएस काॅलोनी के एक घर में आग लगने की सूचना सुबह 9:59 बजे मिली थी, जिसके बाद दमकल की गाड़ी करीब 10:15 बजे मौके पर पहुंच गई। लेकिन तंग गली और उसमें बिजली की तारों के जाल के कारण गाड़ी को आगे ले जाने में करीब 15 से 20 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कर्मचारी गाड़ी की छत पर बैठकर डंडे से तारों को ऊपर करता रहा, जिसके बाद गाड़ी आगे बढ़कर घटनास्थल तक पहुंची तो पानी की तेज बौछारों से आग पर काबू पा लिया। जबकि आग के कारण घर के सामान को नुकसान हुआ है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। -राजीव कुमार, फायर अफसर, दमकल विभाग, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed