फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   More cars, less parking, fights are happening every day

Mohali News: कारें ज्यादा, पार्किंग कम, रोजाना हो रहे हैं झगड़े

Mon, 17 Mar 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
More cars, less parking, fights are happening every day
जगह नहीं होने से गली में खड़ीं गाड़ियां। संवाद 
मोहाली। जिले में पार्किंग अब रंजिश की जड़ बन चुकी है। मार्केट हो या आवासीय क्षेत्र, सभी में कारों की भारी तादाद के आगे पार्किंग का क्षेत्र काफी कम होता चला जा रहा है। मोहाली नगर निगम के एक अध्ययन के अनुसार जिले में पिछले 13 वर्ष में 26.4 लाख वाहन पंजीकृत हुए। कई सोसाइटी ऐसी हैं जिसमें एक मकान में चार-चार गाड़ियां हैं। इस वजह से उनके पास पार्किंग स्पेस ही नहीं हैं। यही वजह है कि लोग अब फ्लैट्स में शिफ्ट होने लगे हैं।
विज्ञापन

यही वजह है कि जिले में रोजाना पार्किंग को लेकर विवाद होने लगे हैं। यह विवाद कई बार रंजिश में भी बदल चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग की समस्या से निजात तभी मिल सकती है कि जब हर सोसाइटी में सीमित गाड़ियों का प्रवेश ही हो। इसके साथ ही यह अनिवार्य किया जाना चाहिए कि चाहे सोसाइटी के भीतर हो या बाहर रास्ते पर गाड़ियां न लगाई जाएं। जिले के फेज-2, सेक्टर-66, फेज-3बी2 के साथ जीरकपुर के कई इलाकों में पार्किंग की समस्या विस्फोटक होती जा रही है।
विज्ञापन





पार्किंग की समस्या अब पूरे जिले में हो चुकी है। खासतौर से आवासीय इलाकों में यह बढ़ती जा रही है। इसका हल निकालना होगा। सबसे आवश्यक है कि सभी अपनी ड्यूटी को समझें। इसके लिए कम्युनिटी पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। -तेजिंदर सिंह, एकेएस सोसाइटी, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्किंग की समस्या को लेकर अक्सर झगड़े भी होते हैं। वास्तव में झगड़ने जैसी कोई बात नहीं होती, एक दूसरे का सहयोग करके ही काम चलता है। ज्यादा समस्या रात को होती है, इसलिए लोग खुद इसका कोई हल निकालें तो बेहतर है। कई सोसाइटी ऐसी हैं जिसमें ज्यादा जगह ही नहीं है। - अमनप्रीत सिंह, शिवालिक विहार, जीरकपुर



अब पार्किंग का मसला काफी ज्यादा हो गया है। यह मसला तभी हल होगा जबकि लोगों के बीच आपसी सामंजस्य बनेगा। पार्किंग के मुद्दे को लेकर झगड़ा करना ठीक नहीं है। आपस में तालमेल करें तो शायद इस समस्या का हल निकल जाएगा। -रोहित तिवारी, गोबिंद बिहार, बलटाना



पार्किंग की समस्या की मुख्य वजह यह है कि एक घर में चार-चार गाड़ियां हैं। इसमें काफी ज्यादा योगदान पीजी का है। हमारा प्रयास है कि इसका कोई न कोई हल निकाला जाए। सोसाइटी के भीतर भी लोग सामंजस्य बनाकर काम करें तो यह मसला हल हो सकता है। -अमरजीत सिद्धू, मेयर, नगर निगम मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed