{"_id":"686041cbb5b437a50704f097","slug":"monsoon-exposed-the-drainage-arrangements-of-the-municipal-council-in-derabassi-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130626-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी में नगर परिषद के निकासी प्रबंधों की मानसून ने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी में नगर परिषद के निकासी प्रबंधों की मानसून ने खोली पोल
विज्ञापन
डेराबस्सी। मानसून की भारी बारिश ने नगर परिषद की जलनिकासी प्रबंधों की पोल खोल दी है। शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरवाला रोड की सबसे बुरी हालत बारिश के कारण हुई। यहां बारिश के पानी की निकासी के लिए सड़क पर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाने के कारण सड़क ने तालाब का रूप ले लिया।
वाहन चालकों को जलभराव वाली सड़क से होकर गुजरना पड़ा, इससे दुर्घटना का खतरा बना रहा। इस दौरान जलभराव के कारण कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा बरवाला रोड पर भगवानपुर गांव में पानी की निकासी न हो पाने के कारण सड़क किनारे स्थित दुकानों में पानी भर गया। उधर, मुबारकपुर रोड पर एक बिजली का खंभा बारिश के कारण टेढ़ा हो गया है। रेलवे अंडरपास पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद वहां पानी भर गया। बरवाला रोड पर सैदपुरा गांव में फैक्टरियों को जाने वाला रास्ता कीचड़युक्त हो गया। यहां जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण प्रबंधकों, कर्मचारियों और कच्चा व तैयार माल ले जाने वाले भारी वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह ने बताया कि जल निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर कोई समस्या है, वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।