{"_id":"57796e084f1c1b6d697fa1c0","slug":"monkey-terror-animal-terror-wild-animal-terror-mohali-nagar-nigam-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोहाली के एच टाईप घरों और पार्क में बंदरों का आतंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के एच टाईप घरों और पार्क में बंदरों का आतंक
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 04 Jul 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
चंपावत के कई इलाकों में बंदरों की दहशत
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली के फेज एक में एच टाईप घरों में पड़ते पार्क में बंदरों के उत्पात से लोग भयभीत है। कईं घरों में यह बंदर काफी सामान को क्षति पहुंचा चुके हैं। फेज एक में रहने वाले लोगों का कहना है कि हर समय घर और पार्क में बंदरों का डर बना रहता है,क्योंकि इनसे डर कर भागने पर कई लोग चोटिल हो चुके हैं,जबकि पार्क में खेलते समय बच्चों को भी बंदरों से भय है।
फेज एक वासियों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि बंदरों को पकड़े का बंदोबस्त किया जाए,ताकि लोगों का भय दूर हो। फेज एक वासी कुलबीर सिंह के मुताबिक यहां स्थित पार्क में हर समय बंदरों का जमावड़ा रहता है। पार्क में अक्सर बंदर उत्पात करते नजर आते है।
उन्होंने बताया कि जब तक पार्क में बंदर रहते है,तब तक इस रिहायशी इलाके के लोगों की पार्क में जाने की हि मत नहीं रहती,जबकि कई बार इनके ना होने पर जब लोग पार्क में बैठते हैं तो अचानक बंदरों के यहां धावा बोलने के कारण आनन-फानन में इधर-उधर भागना पड़ता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुलबीर सिंह फेज एक के एच 584 ब्लाक में रहते हैं। इनका कहना है कि पिछले दिनों बंदरों ने घर में घुस कर कपड़ों को पूरी तरह से फाड़ दिया। कुलबीर सिंह ने बताया कि उनके साथ वाले घर में भी बंदरों का आंतक सामने आ चुका है। यहां बंदरों ने घर में बंधे हुए पालतू कुत्ते को बुरी तरह से काट लिया और उसे लहूलुहान कर दिया। लोगों को डर है कि कहीं बच्चों के साथ ऐेसी घटना पेश ना आए।