फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   money will be cut after taking fast tag from toll

साहब जेब में फास्ट टैग लेकर टोल से निकले तो पैसे कट जाएंगे

Tue, 17 Dec 2019 11:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
money will be cut after taking fast tag from toll
जीरकपुर। फास्टैग लागू होने के बाद टोल पर दिक्कतें कम होने की बात कही गई थी पर दिक्कतें कम होने की बजाय रोज बढ़ती जा रही है। दो दिन से ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि लोगों की गाड़ी घर पर खड़ी है और उनके फास्टैग अकाउंट से पैसे कट गए हैं। इस बाबत अमर उजाला के संवाददाता ने जब अजीजपुर टोल प्लाजा के मैनेजर चंद्रपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर कई वाहन चालक ऐसे आ रहे हैं, जिनके पास घर में दो-तीन गाड़ियां हैं। वह एक गाड़ी में फास्टैग लगवाते हैं और दूसरे वाहनों के लिए फास्टैग स्टीकर खरीदकर अपनी जेब में रख लेते हैं। ऐसे में जब वह किसी टोल से गुजरते हैं तो फास्टैग स्कैन होने से टोल कट जाता है। ऐसी स्थिति में उन्हें फास्टैग जेब में रखने के बजाय किताब या कपड़े में छुपाकर रखें ताकि स्कैनिंग मशीन की रेंज में न आए। अगर वाहन चालक अपनी जेब में फास्टैग लेकर टोल प्लाजा से निकले तो फास्टैग अकाउंट से पैसे कटना तय है इसलिए उन्हें फास्टैग के नियमों के प्रति सचेत और जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

मंगलवार को अजीजपुर टोल प्लाजा पर लोग पूरे दिन टोल कर्मियों से उलझते नजर आए। क्योंकि सैकड़ों के तादाज में टोल से गुजरने वाले वाहनों में कुछ ऐसे वाहन चालक भी थे, जिनके अकाउंट में पैसे नहीं होने के चलते उनका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो गया था। टोल बैरियर की स्कैनिंग मशीन के पास पहुंचकर उन्हें इस बारे में पता चल रहा था पर तब उनके पीछे खड़े वाहन चालक जाम में फंस गए।
विज्ञापन

फास्टैग अकाउंट में 150 रुपये होना आवश्यक
फास्टैग में कम से कम 150 रुपये रखना आवश्यक है। अगर पैसे इससे कम होते हैं तो आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाता है। यही कारण है कि मंगलवार को अजीजपुर टोल प्लाजा से गुजरने वाले अधिकतर वाहनों पर लगे फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो गए थे और इस कारण लोगों को टोल से पर्ची कटवाकर आगे बढ़ना पड़ा। ऐसे में लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से बचने के लिए बिना टोल वाले रास्ते से जा रहे लोग
मंगलवार को जीरकपुर अजीजपुर टोल प्लाजा से शाम करीब छह बजे तक अठारह हजार वाहन निकले। टोल के मैनेजर चंद्रपाल सिंह ने बताया कि फास्टैग लागू होने से पहले ज्यादा वाहन निकलते थे। जाम से बचने के लिए लोगों ने दूसरा विकल्प चुन लिया है। चंडीगढ़ और मोहाली जाने के लिए लोग अजीजपुर टोल प्लाजा पर आने की बजाय बनूड़-लांडरा से होते हुए निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed