फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Money And jwelary loot

घर में घुसे दो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दे मां-बेटी से नकदी व गहने लूटे

Sat, 27 Jul 2019 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Money And jwelary loot
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला सड़क पर स्थित एकेएस कालोनी फेज-दो में दो बदमाश एक घर में घुसकर मां-बेटी को गोली मारने की धमकी देकर गहने, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 29 जून को डिंपल छाबड़ा निवासी मकान नंबर 185 एकेएस कालोनी फेज-2 में अपनी मां के साथ थी। शाम करीब पांच बजे दो अज्ञात व्यक्ति (एक मोना और एक सरदार) ने घर की घंटी बजाई। डिंपल ने दरवाजा खोला तो आरोपी कहने लगे कि आपकी कार ने एक्सीडेंट किया है। जैसे ही डिंपल घर के अंदर आई तो वह दोनों आरोपी डिंपल के पीछे-पीछे घर में घुस आए। अंदर घुसते ही आरोपियों ने डिंपल और उसकी मां को गोली मारने की धमकी दी और उनसे 12 हजार रुपये, 8-9 तोले सोने के गहने और दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन केस दर्ज न होने के चलते पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 382, 452, 323 और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed