फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali will get 30 bedded hospital facility in Phase-3B1 in November

मोहाली को नवंबर में मिलेगी फेज-3बी1 में 30 बिस्तरों के अस्पताल की सुविधा

Wed, 08 Sep 2021 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mohali will get 30 bedded hospital facility in Phase-3B1 in November
मोहाली। शहर के लोगों को अब बेहतर सेहत सुविधाएं उनके घर के नजदीक ही मिल पाएंगी। उन्हें इलाज के लिए फेज-6 सिविल अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में नहीं जाना पड़ेगा। लोगों की सुविधा के लिए फेज-3बी1 में डिस्पेंसरी को अपग्रेड कर 30 बिस्तरों का बनाया जा रहा है। यह अस्पताल नवंबर तक लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मंगलवार को खुद इसकी जानकारी दी। इस दौरान वह फेज-3बी1 स्थित डिस्पेंसरी में बन रहे उक्त अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी मौजूद थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बन रहे पूरे अस्पताल का करीब 20 मिनट तक दौरा किया। साथ ही वहां पर चल रहे बिल्डिंग के काम के बारे में काम कर रही टीम से सवाल जवाब किए। उन्होंने अधिकारियों को साफ किया है नवंबर तक हर हाल में इस अस्पताल को पूरा किया जाए। इस काम में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेहत मंत्री ने कहा कि लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बड़े स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की इमारत को बनाने में उच्च स्तरीय सामान का प्रयोग किया जाए। ताकि इलाके के लोगों को फायदा मिल पाए। इस दौरान उन्होंने इलाके के लोगों से मुलाकात की। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई। ऐसे में सेहत मंत्री की कोशिश है कि चुनावी आचार संहिता लागू होने से पहले उक्त प्रोजेक्ट को जनता को समर्पित कर दिया जाए, ताकि चुनाव में इसका फायदा मिल पाए।
विज्ञापन

अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर और टेली मेडिसिन की सुविधा
जानकारी के मुताबिक फेज-3बी1 में डिस्पेंसरी को अपग्रेड कर जो अस्पताल बनाया जा रहा है, उसमें सभी उच्च स्तरीय आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इस अस्पताल में दो ऑप्रशेन थियेटर, मरीजों के लिए निजी रूम, जनरल वार्ड और ओपीडी रहेगी। इसके अलावा टेली मेडिसिन की सुविधा भी रहेगी। मोहाली में बैठे मरीज अमेरिका में बैठे डॉक्टर से बातचीत कर उचित इलाज करवा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-66 में 9 एकड़ में बन रहा सिविल अस्पताल
सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सेक्टर-66 स्थित उस जगह का दौरा भी किया जहां पर नया सिविल अस्पताल बनाया जाना है। इसके लिए गमाडा की तरफ से जगह की निशानदेेही कर सेहत विभाग को सौंप दी गई। मोहाली के फेज-6 स्थित पुराने सिविल अस्पताल के स्थान पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में एक कोने पर मेडिकल कॉलेज बनने से सेहत मंत्री की कोशिश यह थी कि दूसरे सिरे पर सरकारी सिविल अस्पताल बनाया जाए। ताकि लोगों को इस चीज का फायदा मिल पाए। सेक्टर-66 में 9 एकड़ जगह में सिविल अस्पताल बनाया जाना है। इस मौके पर पार्षद जसप्रीत गिल, आईडी सिंह, जतिंदर भाट्टी, विक्टर निहोलका, अरविंद बेदी, सेहत विभाग के एसई करनदीप सिंह चहल, एक्सईएन रविंदर सिंह और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed