फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Tubewell power cut people starved for water for four days angry residents took to the streets

Mohali: ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन कटा, चार दिन से 50 हजार लोग पानी को तरसे; गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम

Sat, 22 Nov 2025 12:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 12:04 PM IST
सार

हजारों परिवार के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों खाना बनाने, नहाने और शौचालय तक के लिए पानी जुटाना भारी पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई होगी, लेकिन बाद में पता चला कि ट्यूबवेल बिजली के कुंडी कनेक्शन (अवैध कनेक्शन) से चल रहा था।

विज्ञापन
Mohali Tubewell power cut people starved for water for four days angry residents took to the streets
मोहाली में हाईवे जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के सेक्टर-125 न्यू सन्नी एनक्लेव में चार दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने से हाहाकार मचा हुआ है। चोरी की बिजली से ट्यूबवेल चलाने पर बिजली विभाग ने कार्रवाई कर बिल्डर पर 12 लाख की पेनल्टी लगा दी है।
विज्ञापन


ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन कटने से चार दिन से करीब 30 हजार से ज्यादा लोग पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशान हैं। शनिवार को सुबह चार बजे से लेकर करीब 100 से ज्यादा टैंकर मंगवाने के बाद दुखी लोग सड़क पर उतरे और हाईवे जाम कर दिया। 
विज्ञापन




हजारों परिवार के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों खाना बनाने, नहाने और शौचालय तक के लिए पानी जुटाना भारी पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई होगी, लेकिन बाद में पता चला कि ट्यूबवेल बिजली के कुंडी कनेक्शन (अवैध कनेक्शन) से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड ने कार्रवाई कर कनेक्शन काट दिया। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर वैकल्पिक जलापूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली चोरी के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। शनिवार को लोगों ने एक हजार रुपये प्रति टैंकर के हिसाब से मंगवाया। वहीं तीन से चार घंटे के बाद टैंकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed