फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali secured first place in gymnastics

जिम्नास्टिक में मोहाली ने हासिल किया पहला स्थान

Mon, 17 Oct 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mohali secured first place in gymnastics
मोहाली। खेडां वतन पंजाब दीयां-2022 के तहत अलग-अलग खेलों के राज्य स्तरीय मुकाबले मोहाली में चल रहे हैं। दूसरे दिन फुटबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, जिम्नास्टिक और तैराकी के खेल मुकाबले करवाए गए। डीएसओ गुरदीप कौर ने बताया कि फुटबाल अंडर-17 लड़कों के पहले मैच में मालेरकोटला ने रोपड़ को 3-0 से, दूसरे मैच में होशियारपुर ने मानसा को 2-0 से और तीसरे मैच में जालंधर ने मोगा को 2-0 के अंतर से पराजित किया। वहीं फुटबॉल के अंडर-17 लड़कियों के पहले मैच में जालंधर ने बरनाला को 6-0 से, दूसरे मैच में मोगा ने पटियाला को 1-0 से और तीसरे मैच में लुधियाना ने होशियारपुर को 5-0 के अंतर से पराजित करते हुए जीत दर्ज की। इसी तरह, लॉन टेनिस के लड़कों के अंडर-21 में माधव लुधियाना ने सार्थक गुलाटी जालंधर को 6-3 से, गुरनूर कुलार ने चाहतप्रीत को 6-4 से पराजित किया। वहीं, टीम मैच में अमृतसर ने मोहाली को पराजित करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जिम्नास्टिक लड़कों के अंडर-14 में फ्लोर एक्सरसाइज में अर्पित मोहाली ने पहला, सौरव मोहाली ने दूसरा और मनजीत गुरदास ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, पामेल हारस में सौरव मोहाली ने पहला, पीयूष पटियाला ने दूसरा और अर्पित मोहाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह, तैराकी में लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग के हुए फाइनल 100 मीटर बटरफलाई में अगमतेश्वर सिंह पटियाला ने पहला, अगमजोत सिंह मोहाली ने दूसरा और आदित्य शर्मा फिरोजपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बैडमिंटन के दूसरे दिन लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग में जालंधर ने मानसा को 2-0 से पराजित किया और लड़कियों के अंडर-17 आयुवर्ग में लुधियाना ने फिरोजपुर को 2-0 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

तैराकी में मोहाली की अपूर्वा ने मारा मैदान
लड़कियों के अंडर-14 आयवर्ग के हुए फाइनल 100 मीटर बटरफ्लाई मुकाबलों में अपूर्वा शर्मा मोहाली ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं कैना फिरोजपुर ने दूसरा और तवीशा फिरोजपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed