फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali scientist told about special masks, saved from diseases, will keep health healthy

बेमिसालः मोहाली के साइंटिस्ट ने बनाया स्पेशल मास्क, बीमारियों से बचाएगा, सेहत दुरुस्त रखेगा

Tue, 05 Nov 2019 10:11 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 05 Nov 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Mohali scientist told about special masks, saved from diseases, will keep health healthy
special mask - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में इन दिनों वायु प्रदूषण सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। मोहाली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च के साइंटिस्ट डॉ. सम्राट घोष ने एक विशेष मास्क बनाया है, जिससे लोग इस प्रदूषण से बच सकते हैं। सांस लेने और छोड़ने के लिए अलग अलग चैंबर वाले इस मास्क से कोई इन्फेक्शन भी नहीं होगा। उन्होंने केंद्र सरकार को भी इससे अवगत कराया है।

विज्ञापन


डॉ. सम्राट घोष ने बताया वह कुछ दिन पहले अपने घर दिल्ली गए थे। वहां पराली के धुएं की वजह से वातावरण पूरी तरह प्रदूषित हो चुका था। उन्होंने देखा कि जो लोग आम मास्क इन दिनों यूज कर रहे हैं, वह उनके लिए बाद में मुसीबत बनेंगे। क्योंकि उस मास्क में सांस लेने और छोड़ने की जगह एक ही है। ऐसे में बीमारियां लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। वहीं, जो लोग चश्मा लगाते हैं।
विज्ञापन


अगर वह इसे यूज करते है तो सांस छोड़ते समय भाप ऊपर उठती है, जो चश्मे के लैंस पर जम जाती है। इसके अलावा सांस छोड़ते समय मुंह से पानी आदि उस पर लग जाता है। इससे कुछ समय बाद मास्क से बदबू आने लगती है। इसी तरह सर्दी के मौसम में सर्दी और जुकाम भी लोगों को आम हो जाता है। ऐसे में भी लोग मास्क लगाते हैं। वह उसी में खांस देते हैं, जिससे उसमें कीटाणु लग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाया मास्क

डॉ. सम्राट घोष ने बताया कि मार्केट में बिक रहे कपड़े और प्लास्टिक के मास्क का मैटीरियल काफी अच्छा है। ऐसे में उन्होंने कपड़े और प्लास्टिक के मास्क को कुछ इस तरह जोड़ा है कि वह दो हिस्सों में बंट गया है। इसमें एक हिस्सा नाक को कवर करता है। जहां से व्यक्ति सांस छोड़ता है। यह कपड़े का होता है। जबकि दूसरा हिस्सा पोलीमार का है, यह मुंह को कवर करता है। इसे तैयार करने का वीडियो यू ट्यूब पर भी उन्होंने अपलोड किया है ताकि लोग घर बैठे इसे बना सकें।10 मिनट में इसे कोई भी तैयार कर सकता है।

दिल्ली के स्लम एरिया के बच्चों को फ्री में बांटेंगे मास्क
डॉ. घोष ने बताया कि उन्होंने जो मास्क तैयार किया है। वह अति आधुनिक है। दिल्ली में मौसम खराब है। ऐसे में उनकी कोशिश यही है कि वह अपनी तरफ से कुछ मास्क तैयार कर दिल्ली ले जाएं और वहां स्लम में रहने वाले बच्चों को मास्क बांटें।

तीन महीने तक चल सकता है मास्क
मास्क की समय अवधि तीन महीने है। जबकि आम मास्क एक हफ्ता चलता है। डा. घोष ने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए मास्क का वीडियो देखकर लोग खुद भी ऐसे मास्क बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed